- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मलमास में उबले हुए आलू...
लाइफ स्टाइल
मलमास में उबले हुए आलू से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज
Mohammed Raziq
20 July 2023 12:51 PM IST

x
आलू से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज
हिंदू धर्म के लोगों के लिए मलमास का यह शुभ महिना बेहद खास होता है। मलमास के दौरान लोग कई व्रत, अनुष्ठान और पूजा पाठ करते हैं। इस महीने में लोग अपने श्रद्धानुसार व्रत रखते हैं और जो व्रत नहीं रख पाते हैं वो सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। क्या आप जानते हैं सात्विक भोजन क्या है? यदि नहीं तो बता दें कि सात्विक भोजन में मांस, मदिरा और लहसुन प्याज का सेवन नहीं किया जाता है। ऐसे में यदि कोई सात्विक भोजन कर रहा हो और उसे कुछ चटपटा खाने का मन करे तो उनके लिए भी हम उबले हुए आलू के कुछ रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बिना लहसुन प्याज के बना सकते हैं।
मलमास के लिए घी वाली आलू टिक्की
घी वाली आलू टिक्की बनाना बेहद आसान है, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दो से तीन उबला हुआ आलू। आलू को छीलकर अच्छे से मैस करें और इससे छोटी-छोटी लोई बनाकर टिक्की बना लें। अब पैन में एक चम्मच देसी घी डालकर टिक्की धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेक लें। जब ये सुनहरे रंग में अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसे प्लेट में निकल लें और ऊपर से नमक और चाट मसाला छिड़ककर गरमा गरम सर्व करें।
मलमास के लिए बनाएं फ्राई आलू
फ्राई आलू बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए 2-3 आलू को उबालकर छिलका उतार लें। अब इसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काटकर डायरेक्ट गर्म तेल में डीप फ्राई (डीप फ्राई को ऑप्शन) कर सकते हैं या फिर इसे बेसन या कॉर्न फ्लोर में नमक मिर्च डालकर डीप करें और फिर फ्राई करें। गरमा-गरम फ्राई किए हुए इस आलू को कैचप के साथ सर्व करें।
मलमास के लिए सात्विक आलू चाट
आलू चाट वो भी बिना प्याज के कैसे अच्छी लगेगी आप यही सोच रहे होंगे, लेकिन आप इसे घी, दही और इमली से स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आलू टिक्की को घी में सेक कर एक प्लेट में लें अब इसमें दही, नमक, हरी मिर्च की चटनी, आधा चम्मच नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला पाउडर, इमली का रस, उबले हुए मटर को डालकर अच्छे से टिक्की के साथ मिक्स कर सर्व करें। टिक्की घी में बनाएं तो ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।
उबले हुए आलू से बने इन डिशेज को आप चाय और चटनी के साथ दोपहर में सर्व करें। बारिश के दौरान इसका मजा और भी ज्यादा आएगा।
उबले हुए आलू से आप इन स्नैक्स को बनाकर खा सकते हैं, भले ही ये साधारण रेसिपी है, लेकिन आप इसे मलमास के लिए बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story





