- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bakrid Special पर...

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : बकरीद के त्योहार पर हर किसी के घरों में तमाम व्यंजन बनते हैं। यहां हम भी आपको कुछ पारंपरिक पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। देशभर में इस साल 7 जून को ईद उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। ये दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और बकरे की कुर्बानी देते हैं। इसलिए इस दिन को बकरीद भी कहा जाता है।
लोग बकरीद की बधाई देने एक-दूसरे के घर जाते हैं, जिस कारण हर घर में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घरों की महिलाएं इस कोशिश में रहती हैं, कि वो पारंपरिक पकवान ही बनाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पारंपरिक पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बकरीद पर बनाना काफी जरूरी होता है।
मटन बिरयानी : त्योहार जब बकरीद का हो, और मटन बिरयानी न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। खड़े मसालों, केसर, देसी घी और नर्म मटन के साथ बनाई गई बिरयानी सबका दिल जीत लेती है। इसका स्वाद अच्छा तभी आता है, जब मटन को अच्छी तरह से मेरिनेट किया गया हो और इसे दम लगाकर अच्छे से धीमी आंच पर पकाया गया हो। ये जितना धीमी आंच पर पकेगी, उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी
सीक कबाब : इसे स्टार्टर की तरह भी परोसा जा सकता है। बकरीद पर अपने मेहमानों को सीक कबाब बनाकर खिलाएं। इसे आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे चटनी के साथ परोसेंगी तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। यदि अपने मेहमानों को एकदम गरमागम कबाब खिलाना चाहती हैं तो उसका प्री मिक्स तैयार करके फ्रइज में रखें और जरूरत पड़ने पर इसे निकालकर ग्रिल करें।
यखनी पुलाव : जो भी व्यक्ति नॉनवेज खाता हो, उसे यखनी पुलाव पसंद न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे भी आप पहले से तैयार करके रख सकती हैं। इसे बनाने में भी मटन का इस्तेमाल होता है। यखनी पुलाव के साथ रायता और मसालेदार ग्रेवी अवश्य परोसें, वो इसका स्वाद बढ़ा देंगी।
मटन कोरमा : बकरीद के मौके पर लोगों को मटन कोरमा भी खाना काफी पसंद होता है। रिच ग्रेवी में पका हुआ मटन कोरमा नान या रोटी के साथ लाजवाब लगता है। इसमें दही, प्याज, मसाले और देसी घी की खुशबू होती है, जो इसे स्वादिष्ट बना देती है। इसलिए बकरीद के मौके पर इसे भी तैयार करें।
शीर खुरमा : बात त्योहार की हो रही है, और घर में मिठाई न बने, ऐसा तो हो नहीं सकता। ऐसे में शीर खुरमा तैयार करें। दूध, सेवईं, खजूर, ड्राय फ्रूट्स और केसर से बनी यह डिश ईद की जान होती है। इसे वो लोग भी मन से खाएंगे, जो ऩनवेज नहीं खाते।
Tagsबनाएंस्वादिष्टव्यंजनबकरीदMake delicious dishesBakridजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





