लाइफ स्टाइल

पुरानी चूड़ियों की मदद से बनाएं सजावट की ये चीजें, दिवाली के मौके पर आएंगी काम

Mohammed Raziq
19 Sept 2023 4:49 PM IST
पुरानी चूड़ियों की मदद से बनाएं सजावट की ये चीजें, दिवाली के मौके पर आएंगी काम
x
दिवाली के मौके पर आएंगी काम
आए दिन हम नए-नए डिजाइन की चूड़ियां खरीदते रहते हैं। एक बार पहनने के बाद यह ऐसे ही रखी रह जाती है और कई बार यह कांच की चूड़ियां टूट जाती है। चूड़ियों के टूटने के कारण पूरा सेट खराब हो जाता है।
घर रखी इन पुरानी चूड़ियों को आप दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं दिवाली का त्यौहार आने वाला है और इस त्यौहार पर हम अक्सर घर को सजाने के लिए कई चीजें खरीदते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं दिवाली के त्यौहार पर घर को सजाने के लिए पुरानी चूड़ियों की मदद से सजावट की ये चीजें जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं और अपने घर को सजा सकती हैं।
पुरानी चूड़ियों की मदद से बनाए वॉल हैंगिंग
वैसे तो आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइन की वॉल हैंगिंग आपको आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप दिवाली के मौके पर घर को सजाने के लिए खुद कुछ बनाना चाहती हैं और अपने पैसे बचना चाहती हैं तो पुरानी चूड़ियों की सहायता लेकर वॉल हैंगिंग बना सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो चूड़ियों को धागे या ऊन की मदद से पहले कवर भी कर सकती हैं।
पुरानी चूड़ियों की मदद से रंगोली बनाने का तरीका
दिवाली के मौके पर खासकर घर में कई तरीके से रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। वहीं इसके लिए हमें स्टैंसिल की आवश्कता पड़ जाती है। इसके लिए आप चाहे तो घर पर पड़ी पुरानी चूड़ियां लेकर एक खूबसूरत सा रंगोली डिजाइन बना सकती हैं और घर को सजा सकती हैं।
पुरानी चूड़ियों की मदद से बनाए पेन होल्डर
मार्केट में कई तरीके के डिजाइन आपको पेन होल्डर में आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप पुरानी चूड़ियों को एक बार फिर से इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इससे आप पेन होल्डर बना सकती हैं। इसके लिए आप नीचे की ओर कार्डबोर्ड की सहायता ले सकती हैं और चूड़ियों को आपस में जोड़कर आप पेन होल्डर बना सकती हैं।
अगर आपको दिवाली के मौके पर पुरानी चूड़ियों की मदद से सजावट की ये चीजें बनाने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story