लाइफ स्टाइल

Mango से बनाएं ये 7 प्रकार की ठंडी-ठंडी लस्सी, जाने बनाने का तरीका

Sanjna Verma
24 Jun 2024 12:14 PM GMT
Mango से बनाएं ये 7 प्रकार की ठंडी-ठंडी लस्सी, जाने बनाने का  तरीका
x
Recipe रेसिपी : गर्मी का सीजन चल रहा है तो ऐसे मौसम में अक्सर हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है वहीं पर इस मौसम में आम और लस्सी की ज्यादा डिमांड होती है। अगर आप सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना कैसा हो इसे लेकर हर वक्त सवाल होते है इसके लिए आज हम आपको आम के साथ दही की ठंडी-ठंडी लस्सी बनाने की रेसिपी बता रहे है जो आपके लिए फायदेमंद होगी।अगर आप आम के साथ लस्सी का कॉम्बिनेशन रखते है तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है।
गर्मी के मौसम
में आम और दही के मिले पेय पदार्थ का सेवन करने से आपकी आंते स्वस्थ्य होती है तो आपके शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है। यहां पर आम के गुणों की बात की जाए तो इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए, सी और फोलेट, बीटा कैरोटिन पाए जाते है तो दही में Probiotics भरपूर होते है जो बेहद फायदेमंद है।
मैंगो मिंट लस्सी- आम के साथ आप दही के साथ यह शानदार लस्सी बना सकते है मैंगो मिंट लस्सी बनाने के लिए एक कप आम के गुदे में, दो कप दही 6- 8 पुदीने की पत्तियां, मेपल सिरप और 2-3 आईस क्यूब को ब्लेंड करें। तैयार है आपकी मैंगो मिंट लस्सी। आप इसे ठंडा-ठंडा इंजॉय करें।
मैंगो स्ट्रॉबेरी लस्सी- यहां पर इस रेसिपी को बनाने के लिए 3- 5 स्ट्रॉबेरी के साथ एक कप आम का गूदा, दो कप दही और शहद को अच्छे से ब्लेंड करें और आईस क्यूब के साथ आनन्द उठाएं।
आम नारियल लस्सी- आम के साथ आप दही के साथ यह शानदार लस्सी में से एक इसे बनाने के लिए दो कप नारियल के दूध की दही में, एक कप आम का गूदा, दो कप दही, मेपल सिरप को डालकर Blendकरके इसका ठंडा ठंडा लुत्फ उठाएं।
आम अखरोट लस्सी- आम और दही के साथ आप लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले 8- 10 भीगे हुए अखरोट के पेस्ट में एक कप आम का गूदा, दो कप दही, शहद और दालचीनी पाउडर को डालकर ब्लेंड करें। तैयार है आपकी लस्सी।
आम बादाम लस्सी- इसे बनाने के लिए एक कप आम के गूदे में 12-15 भीगे हुए बादाम, 2 कप दही को डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। अब इसमें शहद और केवड़ा जल मिलाकर फिर से ब्लेंड करें। तैयार है आपकी लस्सी।
आम हल्दी लस्सी- इसे बनाने के लिए एक कप आम के गूदे के साथ एक कप दही, एक चम्मच हल्दी और शहद स्वादानुसार डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। तैयार है आपका आम हल्दी लस्सी।
Next Story