लाइफ स्टाइल

घर पर बनाये ये खूब पसंद की जाने वाली 5 dishes

Sanjna Verma
10 Aug 2024 7:23 AM GMT
घर पर बनाये ये खूब पसंद की जाने वाली 5 dishes
x
किचन टिप्स Kitchen Tips: ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं गुजरात के इस शहर के मशहूर स्ट्रीट फूड। जिन्हें जामनगर की गलियों में खूब चटखारे लेकर खाया जाता है। मौका मिले तो एक बार इन स्ट्रीट फूड्स का जरूर लुत्फ उठाएं।
घुघरा
जामनगर की गलियों में ये डिश बड़ी आसानी से मिल जाती है। मैदे के आटे में आलू, सफेद मटर, अदरक, लहसुन का पेस्ट, प्याज और मसालों को मिलाकर पेस्ट भरा जाता है। फिर तैयार स्टफिंग को आटे में भरकर रोल करते हैं।
Deep Fried
घुघरा जिसे मूंगफली, सेव और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इस डिश को गुजराती खूब पसंद करते हैं।
कटका ब्रेड
जामनगर के पसंदीदा स्ट्रीट फूड में दूसरा नाम कटका ब्रेड का आता है। जिसे कई बार ब्रेड चाट के नाम से भी लोग जानते हैं। जिसे इमली की चटनी में डुबोया जाता है। और साथ में उबले आलू, मूंगफली, अनार और चटनी के साथ परोसा जाता है। जामनगर वाले इस डिश को अक्सर बची हुई ब्रेड से भी बनाना पसंद करते हैं।
लसानिया जोटा
लहसुन और मूंगफली की स्पाइसी चटनी को पाव में कट करके भऱा जाता है। साथ में ढेर सारी मसाला मूंगफली और नींबू का रस डालकर इसे तैयार करते हैं। लसानिया जोटा काफी तीखा और चटपटा स्ट्रीट फूड है। ये काफी तीखी और मसालेदार डिश होती है।
मेसूब या मसूबू
गुजरात में ये स्वीट डिश काफी मशहूर है। मैसूर पाक की तरह इसे बेसन से तैयार किया जाता है। लेकिन ये देसी घी में जालीदार क्रंची बनाई जाती है। मसूबू को उड़द दाल और मूंगफली से भी तैयार किया जाता है।
गोटा या भजिया
भजिया तो हर जगह बनाई जाती है। लेकिन जामनगर की गलियों में गोटा नाम से तैयार फूड को काफी पसंद किया जाता है। बेसन में मेथी की पत्तियों, पिसी हरी मिर्च और अदरक को मिक्स कर तला जाता है। जामनगर में ये स्ट्रीट फूड मिलना काफी कॉमन है। जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।
Next Story