लाइफ स्टाइल

गर्मी में आइस फेशियल से चेहरे को बनाएं चमकदार

SANTOSI TANDI
21 Jun 2023 6:49 AM GMT
गर्मी में आइस फेशियल से चेहरे को बनाएं चमकदार
x
गर्मी में आइस फेशियल
गर्मी के मौसम में स्किन पर खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। वरना स्किन का ग्लो कम होने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि, समय न होने पर हम अपने स्किन ट्रीटमेंट रूटीन को जारी नहीं रख पाते हैं। जिसका असर हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है। कुछ महिलाएं होती हैं जो पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट लेती हैं वहीं कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करने ज्यादा अच्छा मानती हैं।
इन्हीं नुस्खों में से एक है आइस फेशियल जिसे करना काफी आसान है। इसे करने के लिए आपको अलग से समय निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस तरह करें आइस फेशियल
कई तरह के फेशियल होते हैं जिन्हें अलग-अलग स्किन टोन के हिसाब से किया जाता है। लेकिन आइस फेशियल को किसी भी स्किन पर किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ घर पर बर्फ जमानी होगी और उसे चेहरे पर अप्लाई करना होगा।
फेशियल के लिए आइस क्यूब्स की होती है जरूरत
फेशियल करने के लिए जैसे क्रीम और अन्य चीजों की जरूरत होती है वैसे ही आइस फेशियल के लिए आइस क्यूब (आइस क्यूब के ब्यूटी हैक्स) की जरूरत होती है। इसके लिए आपको एक छोटे बर्तन में पानी भरना है और फ्रिज में इसे जमने के लिए रख देना है।
चेहरे को अच्छे से साफ करें
आइस फेशियल करने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से साफ कर लें। कोशिश करें कि उसपर मिट्टी या फिर कोई भी क्रीम न लगी हो। वरना फेशियल सही तरीके से नहीं हो पाएगा।
आइस क्यूब का करें इस्तेमाल
जब आप अपने चेहरे को साफ कर लेंगे तो इसके बाद आपको अपने चेहरे पर आइस क्यूब का इस्तेमाल करना है। इसके लिए एक कपड़ा लें इसमें 1 या 2 आइस क्यूब रखें और 2 से 3 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद स्किन को रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।
चेहरे को पोंछें
आइस फेशियल करने के बाद अपने चेहरे को एक टावल की मदद से अच्छे से पोंछें और कुछ देर के लिए इसमें कुछ भी न लगाएं।
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आइस फेशियल करने के बाद आपको मॉइश्चराइजर (मॉइश्चराइजर के हैक्स) का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये आपकी स्किन को नमी देगा साथ ही सॉफ्ट ही बनाए रखेगा। ऑयली स्किन वाली महिलाओं को इस फेशियल के बाद कुछ भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
आइस फेशियल करने से कई सारी ऐसी स्किन की समस्याएं है जो दूर हो जाती हैं। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए और अपने अनुभव को हमारे साथ साझा करें।
नोट- ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए तरीके से आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story