लाइफ स्टाइल

इन 3 तरीकों से बनाएं सेमल गद्दे की टेस्टी सब्जी

SANTOSI TANDI
10 Jun 2023 8:11 AM GMT
इन 3 तरीकों से बनाएं सेमल गद्दे की टेस्टी सब्जी
x
इन 3 तरीकों से बनाएं सेमल
हमारे आसपास कई सारे ऐसे पेड़ पौधे होते हैं जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए नहीं बल्कि खाने में भी किया जाता है। कई लोग होते हैं जो इसकी सब्जी बनाते हैं। ये हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है साथ ही खाने में टेस्टी लगती है। सेमल गद्दे आपको सब्जी मंडी में मिल जाएंगे। इससे आप अलग-अलग तरह की सब्जी बना सकते हैं। इसकी रेसिपी और टिप्स हम आपके साथ शेयर करें।
सेमल गद्दे की सब्जी
सेमल गद्दे खाने में टेस्टी होते हैं। इसकी सब्जी भी आप घर में मौजूद मसालों के साथ आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री
1/2 किलो- सेमल गद्दे
2 बारीक कटे हुए प्याज
2 टमाटर बारीक कटा हुआ
लहसुन 5-6 कलियां
जीरा 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
इसे भी पढ़ें: दही और गुड़ से बनाएं कद्दू की खट्टी मीठी कढ़ी
सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले सेमल गद्दे को अच्छे से साफ करें लें।
अब इसे एक बड़े बर्तन में डालकर उबालने रख दें।
जब ये अच्छे से पक जाएं तो इसे ठंडा होने के लिए रखें।
इसके बाद एक कड़ाई लें और इसमें सरसो का तेल डालें और इसे गर्म करें।
अब इसमें जीरा डालें।
फिर इसमें लहसून डालें और थोड़ा पकाएं और इसके बाद प्याज डाले। प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाना है।
अब इसमें टमाटर डालकर इसे पकाएं। आप चाहें तो इसमें टमाटर की प्यूरी भी डाल सकती हैं।
इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक डालकर अच्छे से पकाएं।
जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमें सेमल गद्दे को डाले और इसे पकने दें, बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
इस तरीके से सेमल गद्दे की टेस्टी सब्जी (हरे पत्तों की टेस्टी सब्जी) तैयार हो जाएगी। जिसे आप पराठे के साथ खा सकते हैं।
अचारी स्टाइल सेमल गद्दे की सब्जी
अचार हर किसी को खाना पसंद होता है। खासकर खाने के साथ सबसे ज्यादा खाया जाता है। आप अचार की तरीके से ही सेमल की सब्जी बना सकते हैं।
सामग्री
1/2 किलो- सेमल गद्दे
लहसुन 5-6 कलियां
राई- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
कलौंजी- 1/2 चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले सेमल गद्दे को अच्छे सा साफ करें।
इसके बाद इसे बॉयल करें।
एक पैन में लेकर कलौंजी को भून लें।
अब कढ़ाई में तेल डालें और पकाएं। इसके बाद इसमें राई, कलौंजी डालें।
इसके बाद इसमें लहसुन की साबुत कलियों को एड करें।
अब सेमल गद्दे को डालें और सारे मसाले एड कर दें।
टिप्स: अगर आप नींबू खाना पसंद करते हैं तो ऊपर से इसे भी एड कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बीन्स को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें यह रेसिपीज
सेमल गद्दे की मीठी सब्जी
अगर आपको थोड़ी खट्टी-मीठी सब्जी खाना पसंद है तो आप सेमल की सब्जी को इस तरीके से भी बना सकते हैं।
सामग्री
1/2 किलो- सेमल गद्दे
2 बारीक कटे हुए प्याज
जीरा 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
चीनी-1/2 चम्मच
नींबू का रस
बनाने की विधि
सेमल गद्दे को खुले पानी में धोकर साफ कर लें, और इन्हें बॉयल होने के लिए रख दें।
कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमे जीरा डालें। फिर प्याज को डालकर अच्छे से भुनने दें।
जब ये भुन जाएं तो इसमें मसाले एड करें और सब्जी को इसमें डाल दें।
जब सब्जी पक जाए तो इसमें थोड़ी चीनी मिलाएं और फिर नींबू या खटाई डालें। इसे पकने दें।
फिर इसे पराठे के साथ सर्व करें।
आप भी इस तरह की सब्जी को घर पर ट्राई कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story