लाइफ स्टाइल

Guests के लिए बनाये शकरकंद और चने की टेस्टी सब्जी

Sanjna Verma
28 Aug 2024 8:54 AM GMT
Guests के लिए बनाये शकरकंद और चने की टेस्टी सब्जी
x
किचन टिप्स Kitchen Tips: शकरकंदी की चाट और छोले के साथ चावल खाने में काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इन दोनों चीजे यानी शकरकंदी और चने को मिलाकर बनाया है? नहीं, तो इस बार इसे बनाने की कोशिश करें। इस सब्जी को आप चावल के साथ या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। जो लोग हमेशा कुछ अलग और टेस्टी खाना पसंद करते हैं उनको इस करी का स्वाद खूब पसंद आएगा। अगर कोई Vegan Dietको फॉलो करता है तो वह भी इसे बनाकर खा सकते हैं। आइए, जानें
शकरकंदी
और चने की सब्जी कैसे बनाएं।
शकरकंदी और चने की सब्जी बनाने के लिए आपको चाहिए
1 कप चना भीगा हुआ
1 शकरकंद टुकड़ों में कटी हुई
1 प्याज कटी हुई
2 कलियां लहसुन बारीक कटा हुआ
2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 कटा हुए टमाटर
1 शकरकंद टुकड़ों में कटी हुई
1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच पिसा हुआ जीरा
1 चम्मच पिसी हुई हल्दी
आधा छोटा चम्मच नमक या फिर स्वादानुसार
आधा छोटा चम्मच लाल चिली फ्लेक्स
1 मुट्ठी कटा हुआ फ्रेश धनिया
3 बड़े चम्मच तेल
कैसे बनाएं ये सब्जी
मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें। गर्म तेल में प्याज, लहसुन और अदरक को नरम होने तक भूनें। फिर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें। अच्छी तरह से भून लें। जब हल्का पानी नजर आए तब इसमें जीरा, हल्दी, नमक और चिली फ्लेक्स डालें। अच्छे से इसे भून लें। फिर इसमें भीगे हुए चने और शकरकंद डालें। फिर इसे आंच धीमी करके उबाल लें। दोनों चीजों को अच्छे से नरम होने दें। जब नरम हो जाए तो इसमें गरम मसाला डालें। फिर लगभग 12 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अंत में हरा धनिया से गार्निश करें और फिर इसे रोटी के साथ सर्व करें। आप इसे फटाफट बनाना चाहते हैं तो चने और शकरकंदी को पहले से उबालकर भी यूज कर सकते हैं।
Next Story