लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं टेस्टी आलू-सूजी फिंगर्स, जाने विधि

Subhi
1 Jan 2021 12:02 PM IST
घर पर बनाएं टेस्टी आलू-सूजी फिंगर्स, जाने विधि
x
घर पर बनाएं टेस्टी आलू-सूजी फिंगर्स

जनता से रिश्ता बेवङेस्क |

सामग्री :

सूजी- 1/2 कप, उबले हुए आलू- 4 (कद्दूकस किए हुए), हरा धनिया- 1/2 कप (बारीक कटी), हरी मिर्च- 5-6 (बारीक कटी), नमक- स्वादानुसार, गरम मसाला- आधा टीस्पून, चाट मसाला- आधा टीस्पून, अमचूर पाउडर- आधा टीस्पून, अदरक-लहसुन पेस्ट-1 टीस्पून, जीरा पाउडर- आधा टीस्पून, धनिया पाउडर- आधा टीस्पून, तेल- जरूरत के मुताबिक

विधि :

किसी बर्तन में आधा कप पानी गर्म करें। पानी में एक छोटा चम्मच तेल डाल दें। जब पानी में उबाल आने लगे, तब गैस बंद कर दें और इसमें सूजी डालकर मिक्स करें और 2-3 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब इसे एक प्लेट में निकालकर इसमें आलू, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च सभी मसाले और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही में तेल गरम करें। हाथों को ठंडे तेल से चिकना कर लें और सूजी के मिक्सचर को अच्छे से मसलकर आटे जैसा बना लें। अब थोड़ा मिक्सचर लें और दोनों हथेलियों की हेल्प से इसके छोटे रोल्स बना लें। एक-एक करते हुए इन्हें तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें। अपनी मनपसंद चटनी या कैचअप के साथ इसे सर्व करें।



Next Story