लाइफ स्टाइल

बथुए से बनाएं टेस्टी पराठे, जानें बनाने की विधि

Tulsi Rao
11 Aug 2022 9:18 AM GMT
बथुए से बनाएं टेस्टी पराठे, जानें बनाने की विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में बथुआ काफी फायदा करता है। इसे पूड़ी, दाल, रायते और साग की तरह बनाकर खाया जाता है। कुछ लोग इसके पराठे भी बनाते हैं। यहां है बथुए के पराठे की टेस्टी रेसिपी। इसे आप टमाटर की मीठी चटनी, धनिया की चटनी, रायता और बैंगन के भरते के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। यह रेसिपी काफी आसान है। बथुए में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। यह विटामिन A का अच्छा सोर्स होता है और उसमें प्रोटीन, ऐंटीऑक्सीडेट्स, प्रोटीन, पोटैशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सामग्री
इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको चाहिए बथुआ, घी, हींग, मिर्च पाउर, धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला, नमक, आटा, बेसन।
ऐसे तैयार करें बथुआ मसाला
सबसे पहले बथुए को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद तोड़कर उबाल लें। आप चाहें तो इसका पानी फेंके नहीं बल्कि बाद में आंटा गूंधने में इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी अच्छी तरह निकल जाए इसके लिए इसे किसी स्ट्रेनर में रख दें। अब इस एक पैन में घी डालें। घी गरम हो जाने पर चुटकीभर हींग, जीरा डालें। इसके बाद गरम मसाला, धनिया पाउडर, नमक और लाल मिर्च डालें। अब पैन में बथुआ डालकर इसे चलाएं। बथुए को 5 से 7 मिनट तक पकाएं। जब ये आधा रह जाए तो गैस बंद करके इसे किनारे रख दें।
ऐसे बनाएं पराठे
पराठे के लिए गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा सा बेसन मिला लें। अब आटा गूंध लें। आटे की लोई बनाकर थोड़ा सा बेलें। इसमें थोड़ा सा घी लगाकर तड़के वाला बथुआ रखें। पराठे को बेलकर तवे पर रिफाइंड या घी में सेंक लें। आपका बथुआ पराठा तैयार है।
Next Story