लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं टेस्टी पनीर लॉलीपॉप, एक बार जरूर करें ट्राई

Triveni
1 Feb 2021 12:55 PM IST
घर पर बनाएं टेस्टी पनीर लॉलीपॉप, एक बार जरूर करें ट्राई
x
घर पर मेहमान आ रहे हैं और आप उन्हें इंप्रेस करने के लिए खाने में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| घर पर मेहमान आ रहे हैं और आप उन्हें इंप्रेस करने के लिए खाने में कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो आप यह इंडो चायनीज रेसिपी पनीर लॉलीपॉप ट्राई कर सकती हैं। पनीर लॉलीपॉप एक स्वादिस्ट स्टार्टर है जिसे घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी रेसिपी।

पनीर लॉलीपॉप बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप पनीर
-2 आलू उबले हुए
-2 हरी मिर्च
-1/2 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
-1 टी स्पून अदरक
-1 टी स्पून लहसुन
-1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
--1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
-1/2 टी स्पून चाट मसाला
-1/4 कप धनिया पत्ती
-स्वादानुसार नमक
-स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
-1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
-1/2 कप मैदा
पनीर लॉलीपॉप बनाने की वि​धि-
पनीर लॉलीपॉप बनाने के लिए सबसे पहले पनीर और उबले आलू को एक बाउल में कददूकस कर लें। इसके बाद शिमला मिर्च और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सब्जियों में सारी चीजों का स्वाद लाने के लिए 15-20 मिनट के लिए इस मिश्रण को अलग रख दें।
अब इस मिश्रण को लेकर इसके छोटे-चोटे बॉल्स बनाकर एक तरफ अलग रख दें। मैदे का घोल बनाने के लिए पानी के साथ मिलाकर तब तक घोलें जब तक यह एकसार न हो जाए। अब इन पनीर बॉल्स को मैदे के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में रोल कर लें। इन बॉल्स को कुरकुरा ब्राउन होने तक तेल में तल लें। अब हर पनीर बॉल के अंदर एक टूथपिक लगाकर उन्हें चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।


Next Story