लाइफ स्टाइल

घर पर झटपट बनाएं टेस्टी 'मशरूम बर्गर'...जाने सीक्रेट रेसिपी

Subhi
4 April 2021 4:59 PM IST
घर पर झटपट बनाएं टेस्टी मशरूम बर्गर...जाने सीक्रेट रेसिपी
x
घर पर झटपट बनाएं टेस्टी 'मशरूम बर्गर'

सामग्री :

बर्गर पैटी के लिए सामग्री
200 ग्राम बारीक कटे मशरूम, 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, 400 ग्राम उबले राजमा या ब्लैक बीन्स, 70 ग्राम बारीक कटे अखरोट, 1 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून धनिया, 2 बारीक कटे लहसुन, 4 टेबलस्पून ब्रेड क्रम्ब्स, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, 170 ग्राम ग्रीक योगर्ट, 1 नींबू का रस
कुकंबर सैलेड की सामग्री
150 ग्राम पतली स्लाइसेज में कटा खीरा, कुछ नट्स, 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 1 टीस्पून ताजी सोया पत्ती, जरा सा वॉलनट ऑयल या एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
अन्य सामग्री
4 बर्गर बन
विधि :
नॉनस्टिक पैन में तेल डालें। इसमें मशरूम डालकर अच्छी तरह भूनें।
ऊपर से नमक डालकर पानी सूख जाने तक पकाएं।
इसमें अब राजमा, अखरोट, जीरा, धनिया, लहसुन और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर टिक्कियां बनाएं। कड़ाही में डीप फ्राई या पैन पर शैलो फ्राई करें।
एक बोल में दही, लहसुन, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसे अलग रखें। सैलेड की सारी सामग्री से सैलेड तैयार करें।
तवे पर बर्गर बन को सेकें। इस पर दही मिक्सचर लगाएं। फिर मशरूम टिक्की रखें। ऊपर से सैलेड रखें और तुरंत सर्व करें।


Next Story