लाइफ स्टाइल

बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी Fried Rice, जानें विधि

Ritisha Jaiswal
17 Sept 2022 8:08 PM IST
बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी Fried Rice, जानें विधि
x
चावल भी काफी लोगों को पसंद होते हैं। खासकर जब बात उन्हें फ्राई करके खाने की हो तो हर कोई बहुत ही स्वाद से खाता है

चावल भी काफी लोगों को पसंद होते हैं। खासकर जब बात उन्हें फ्राई करके खाने की हो तो हर कोई बहुत ही स्वाद से खाता है। बहुत से कम लोग इस बात को जानते हैं कि फ्राइड राइस एक एशियाई भोजन होता है। चावलों को स्टिर फ्राई करके इसे तैयार किया जाता है। अगर आपके चावल बच गए हैं तो आप उनसे फ्राइड राइस तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री
बचे हुए चावल - 2 कप
प्याज - 2-3
लहसुन - 1 कली
गाजर - 1 कप
चिली पाउडर - 1/2 चम्मच
चिली फ्लेकस - 1/2 चम्मच
सिरका - 1 चम्मच
टोमेटो सॉस - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
तेल - जरुरतअनुसार
बींस - 1 कप
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
2. इसके बाद लहसुन को छिलकर कद्दूकस करके रख लें और प्याज को बारीक-बारीक काट लें।
3. कद्दूकस किया हुआ लहसुन और प्याज तेल में डालकर अच्छे से भून लें।
4. जब दोनों चीजें अच्छे से फ्राई हो जाएं तो इसमें गाजर और बींस डाल दें।
5. मिश्रण को अच्छे से भूनें। इसके बाद इसमें नमक, मिर्ची पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सिरका, टोमेटो सॉस डाल दें।
6. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद पके हुए चावल इसमें मिला दें।
7. तैयार किए गए चावलों में मसाला को अच्छे से मिलाएं और इसके बाद चावलों को कुछ देर के लिए ढक दें।
8. 10 मिनट तक चावल पकने दें। आपके चावल बनकर तैयार हैं। धनिया के साथ गर्निश करके सर्व करें।


Next Story