- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सूजी से बनाएं टेस्टी...
Suji Dosa Cones Recipe: आजकल बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार करना हर माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. अक्सर बच्चे एक जैसे खाने से ऊब जाते हैं और कुछ नया और अलग खाने की डिमांड करते हैं. ऐसे में आपके किचन में मौजूद साधारण सूजी से आप एक बिल्कुल क्रिएटिव और मजेदार रेसिपी बना सकते हैं जिसे सूजी डोसा कोन्स के नाम से जाना जाता है. यह डिश दिखने में पार्टी स्नैक जैसी, खाने में क्रिस्पी और अंदर से भरपूर फिलिंग वाली होती है. खास बात यह है कि इसे बनाना आसान है और यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक परफेक्ट हेल्दी स्नैक का ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं सूजी डोसा कोन्स बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
सूजी डोसा कोन्स बनाने के लिए सामग्री
सूजी – 1 कप
दही – आधा कप
नमक – स्वादानुसार
अदरक पेस्ट – आधा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
उबले आलू – 2
पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
प्याज – 1 मीडियम साइज बारीक कटा हुआ
चीज – आधा कप या ऑप्शनल
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
गरम मसाला – आधा चम्मच
तेल – 1 से 2 चम्मच





