लाइफ स्टाइल

ओरियो बिस्किट से बनाएं टेस्टी चॉकलेट शेक, झटपट तैयार करें रेसिपी

Triveni
4 April 2021 7:31 AM IST
ओरियो बिस्किट से बनाएं टेस्टी चॉकलेट शेक,  झटपट तैयार करें रेसिपी
x
समर सीजन में चॉकलेट शेक पीने का मजा ही कुछ और है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | समर सीजन में चॉकलेट शेक पीने का मजा ही कुछ और है। आज हम आपको ओरियो बिस्किट से चॉकलेट शेक बनाना सिखा रहे हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं ओरियो चॉकलेट शेक-

सामग्री :
2 कप दूध
2 टेबलस्पून वनीला आइसक्रीम
10 ओरियो बिस्किट
2 टेबलस्पून चॉकलेट चिप्स
1 टेबलस्पून चॉकलेट सिरप
4-6 आइस क्यूब्स
विधि :
सबसे पहले ओरियो बिस्किट के टुकड़ों में तोड़ लें।
अब ग्राइंडर जार में चॉकलेट चिप्स छोड़कर सभी चीजें डालकर ग्राइंड कर लें।
शेक को गिलास में निकाल लें।
तैयार है ओरियो चॉकलेट शेक
चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें।


Next Story