लाइफ स्टाइल

ब्रेकफास्ट में बनाए टेस्टी और हेल्दी 'पालक इडली'...जाने मजेदार रेसिपी

Subhi
6 Sept 2021 11:54 AM IST
ब्रेकफास्ट में बनाए टेस्टी और हेल्दी पालक इडली...जाने मजेदार रेसिपी
x

सामग्री :

इडली बैटर- 1/2 किलो, पालक- 2 किलो (कटे हुए), गाजर- 1 कप (बारीक कटा), तेल- ग्रीस करने के लिए, नमक- स्वादानुसार
विधि :
पालक को अच्छी तरह से धो लें और अच्छी तरह पानी निचोड़ लेने के बाद बारीक काट लें और दो मिनट के लिए गर्म पानी में उबाल लें फिर ठंडा होने के बाद इसे बारीक पीस लें।
एक बाउल में इडली का बैटर, पालक का पेस्ट, नमक और गाजर डालकर अच्छे से मिक्स करके बैटर बना लें।
इडली के सांचें में अच्छी तरह से तेल लगाकर ग्रीस कर लें। फिर इसमें बैटर डालकर 15-17 मिनट तक स्टीम कर लें। पालक की इडली को सांभर या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

Next Story