लाइफ स्टाइल

सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी गाजर का पराठा, नोट कर लें रेसिपी

Rani Sahu
2 Jan 2023 9:26 AM GMT
सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी गाजर का पराठा, नोट कर लें रेसिपी
x
सर्दियों में पराठा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इसमें गोभी, आलू, मेथी, मूली के पराठे तो आपने खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी गाजर का पराठा खाया है? अगर अब तक नहीं खाया है तो इस सर्दी खुद और अपने परिवार को गाजर का पराठा खिलाएं। यकीन मानिए कि वो उन्हें काफी पसंद आएगा। मजेदार बात ये है कि इसे बनाने के लिए खास मेहनत भी नहीं लगती है।
गाजर पराठा बनाने की सामग्री
• 3-4गाजर
• 2कप गेहूं का आटा
• 2हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• लाल मिर्च पाउडर 2चम्मच
• जीरा पाउडर
• 2इंच बड़ा अदरक का टुकड़ा
• बारीक कटी धनिया की पत्ती
• मंगरैल या अनियन सीड 1चौथाई छोटा चम्मच
• अजवाइन 1चौथाई चम्मच
• तेल
• नमक स्वादानुसार
गाजर पराठा बनाने की रेसिपी
• सबसे पहले गाजर को अच्छे से साफ कर लें और छील लें।
• अब गाजर को कद्दूकस करें।
• इसके बाद एख बर्तन में गेंहू का आटा और गाजर एक साथ डाल लें। साथ ही इसमें जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया की पत्ती, बारीक कटा अदरक, अजवाइन, कलौंजी और नमक डालकर मिक्स कर दें और आटा गूंथ लें।
• अब गूंथे हुए आटे को करीब 10मिनट के लिए ढ़ककर सेट होने के लिए छोड़ दें।
• इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और पराठा डालकर घी या तेल की मदद से सेक लें। सुनहरा रंग होने तक पराठे को दोनों तरफ से पका लें।
• अगर आप चाहें तो इस आटे से पूड़ी भी बना सकते हैं जिसे चटनी, अचार या सब्जी के साथ सर्व करें।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story