लाइफ स्टाइल

सुबह के नाश्ते में बनाएं तंदूरी पनीर सैंडविच

Saba Naaz
20 Oct 2025 8:46 PM IST
सुबह के नाश्ते में बनाएं तंदूरी पनीर सैंडविच
x
New Delhi नई दिल्ली: दिन की शुरुआत अगर स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट से हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक बन जाता है। ब्रेकफास्ट को लेकर अक्सर लोग ऐसे ऑप्शन ढूंढते हैं जो स्वादिष्ट भी हों और झटपट तैयार भी हो जाएं। ऐसे में ‘तंदूरी पनीर सैंडविच’ एक परफेक्ट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट बन सकता है। प्रोटीन से भरपूर यह सैंडविच हल्का होने के साथ-साथ बेहद टेस्टी भी होता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। ब्रेकफास्ट में क्यों चुनें तंदूरी पनीर सैंडविच
पनीर न केवल हल्का और हेल्दी होता है बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है। तंदूरी मसालों के साथ ग्रिल किया गया पनीर सैंडविच सुबह की डाइट में स्वाद का ट्विस्ट जोड़ता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और खासतौर पर त्योहारों या छुट्टी के दिन परिवार के साथ नाश्ते में एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।आवश्यक सामग्री
पनीर – 200 ग्राम (क्यूब्स में)
दही – ½ कप
तंदूरी मसाला – 1 बड़ा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
नमक और लाल मिर्च – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
प्याज़ और शिमला मिर्च – बारीक कटी हुई
ब्रेड स्लाइस – 4
बटर या ऑलिव ऑयल – आवश्यकता अनुसारबनाने की विधि
मैरिनेशन करें: सबसे पहले एक बाउल में दही, तंदूरी मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, मिर्च और नींबू का रस मिलाएं। इसमें पनीर डालकर 10 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
फिलिंग तैयार करें: मैरिनेटेड पनीर को तवे या ग्रिल पैन पर हल्का भूरा होने तक सेकें। साथ में प्याज़ और शिमला मिर्च भी पकाएं ताकि स्वाद और बढ़े।
सैंडविच तैयार करें: ब्रेड स्लाइस पर यह फिलिंग रखें। चाहें तो हरी चटनी या मेयो की लेयर लगाएं और ऊपर से दूसरी ब्रेड रखें।
ग्रिल या टोस्ट करें: सैंडविच को ग्रिलर, टोस्टर या तवे पर बटर लगाकर सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
Next Story