लाइफ स्टाइल

सुबह के नाश्ते में जरूर बनाएं मीठी पूरियां, जानिए इसके विधि

Tara Tandi
28 Feb 2021 8:05 AM GMT
सुबह के नाश्ते में जरूर बनाएं मीठी पूरियां, जानिए इसके विधि
x
आपने नमकीन पूरियां तो कई बार बनाकर खाई होंगी।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | आपने नमकीन पूरियां तो कई बार बनाकर खाई होंगी। लेकिन क्या आपने कभी मीठी पूरियां बनाकर खाई हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको मीठी पूरियां बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। .यह बनाने में भी काफी आसान होती हैं और खाने में टेस्टी होती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

गेहूं का आटा - 200 ग्राम

गुड़ - 1 कप

पिसी हरी इलायची - 3 - 4

नारियल का बूरा - 2 बड़े चम्मच

घी - 1 चम्मच

दूध - 1 कप

तेल - तलने के लिए

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में दूध में गुड़ मिलाकर 15 मिनट के लिए घोल बना लें

- फिर अब एक बर्तन में आटा छान लें और उसमें इलायची, नारियल का बूरा मिक्स कर दें और फिर दूध-गुड़ के घोल और घी से कड़ा आटा गूंदें।

- अगर आटा गूंदते समय दूध-गुड़ का घोल कम लग रहा है, तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

- इसके बाद आटा गुंद जाए तो उसे 10 से 15 के मिनट लिए रखें।

- फिर उसके बाद आटे की लोई बनाकर उनकी गोल छोटी-छोटी पूरियां बेलें।

- अब मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गर्म करें और गर्म तेल में पूरियों को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

Next Story