लाइफ स्टाइल

इस तरह बनाएं स्वीट कॉर्न सलाद, दिल हो जाएगा खुश

Shubhra Nandy
21 Jun 2021 10:38 AM IST
इस तरह बनाएं स्वीट कॉर्न सलाद, दिल हो जाएगा खुश
x
आज फादर्स डे (Father's Day 2021) मनाया जा रहा है. आज हर कोई अपने पापा के लिए कुछ ख़ास प्लान करेगा तो क्यों ना आप आज उन्हें अपने हाथों से कुछ हेल्दी लेकिन यमी डिश बनाकर खिलाएं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज हर कोई अपने पापा के लिए कुछ ख़ास प्लान करेगा तो क्यों ना आप आज उन्हें अपने हाथों से कुछ हेल्दी लेकिन यमी डिश बनाकर खिलाएं. आज कई जगहों पर बारिश भी हुई है. बारिश के दिनों में इम्यूनिटी (Immunity) का स्ट्रॉन्ग बनाना बहुत ही जरूरी होता है. ऐसे में चाय-पकौड़ा नहीं बल्कि हेल्दी पर चटपटा स्वीट कॉर्न सलाद (Sweet Corn Salad) की रेसिपी (Recipe) ट्राई करें. यह टेस्टी तो होता ही है साथ ही हेल्थ को अच्छा भी बनाए रखता है. आप सिर्फ 5 मिनट में इस रेसिपी को घर पर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

स्वीट कॉर्न सलाद बनाने के लिए सामग्री
1 स्वीट कॉर्न (हल्का बॉईल कर लें)
1/4 कप टमाटर, बारीक कटा हुआ
1/4 कप प्याज, बारीक कटा हुआ
1/4 कप चेरी टमाटर
1 एवोकैडो (कटा हुआ)2 टेबल स्पून नरम पनीर
2 टेबल स्पून जैतून का तेल
1-2 टेबल स्पून नमक
स्वादानुसार कालीमिर्च
1 नींबू (रस)
1-2 टेबल स्पून ताजा पार्सले, बारीक कटा हुआ
स्वीट कॉर्न सलाद बनाने की वि​धि
-स्वीट कॉर्न सलाद बनाने के लिए सबसे पहले जैतून का तेल, नींबू का रस, पार्सले, नमक और कालीमिर्च को मिलाकर सलाद की ड्रेसिंग तैयार करें.
-अब एक बाउल में मकई यानी कॉर्न, टमाटर, प्याज और एवाकाडो मिलाएं. अब सलाद के ऊपर ड्रेसिंग डालें. आखिर में पनीर डालें, धीरे से टॉस करें और टेस्टी कॉर्न सलाद का लुत्फ उठाएं.


Next Story