लाइफ स्टाइल

फलों से बनाएं समर ड्रिंक, फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
11 Jun 2022 8:29 AM GMT
फलों से बनाएं समर ड्रिंक, फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी और तेज धूप के असर से शरीर को बचाना है तो हाइड्रेशन जरूरी है। इसके लिए पानी के साथ ही फलों का जूस और नारियल पानी का सेवन जरूर करें। खासतौर पर मौसमी फलों का। मौसमी फल शरीर को फायदा पहुंचाते हैं और सेहतमंद होते हैं। गर्मियों के मौसम में लीची बाजार में खूब मिलती है। तो चलिए लीची और फालसे जैसे गर्मियों वाले फलों से बनने वाली टेस्टी ड्रिंक। जो आपको रिफ्रेशमेंट देने के साथ ही हाइड्रेट करेगी।

लीची और चिया सीड्स से बनाएं ड्रिंक
लीची और चिया सीड्स की मदद से टेस्टी रिफ्रेशमेंट ड्रिंक तैयार की जा सकती हैं। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी अदरक कद्दूकस किया हुआ, नींबू का रस एक चम्मच, एक गिलास में लीची का जूस, सौ ग्राम अंगूर, चिया सीड्स आधा कप, पुदीने की पत्तियां, नमक।
किसी जार में अदरक, नींबू का रस, लीची के साथ अंगूर के रस को डालें। साथ में थोड़ा सा नमक और बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। फिर इसमे चिया सीड्स के साथ पुदीने के क्रश किए हुए पत्ते डालकर गिलास में ठंडा-ठंडा सर्व करें।
फालसे का शरबत
फालसे का ठंडा शरबत पूरे शरीर को रिफ्रेश कर देगा। इसे बनाने की विधि भी बेहद आसान है। शरबत बनाने के लिए जरूरत होगी फालसा आधा किलो, चीनी, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, पानी, बर्फ।
फालसे का शरबत बनाने की विधि
शरबत बनाने के लिए सबसे पहले फालसे को धोकर ठंडल अलग कर लें। अब एक बर्तन में चीनी, नमक और काली मिर्च मिलाएं। साथ में फालसा लेकर इसे मैश कर लें। मैश करने के लिए चाहे तो आप पोटैटो मैशर ले या फिर चम्मच की मदद से मैश करें। इस पल्पी हो चुके फालसा को धूप में एक घंटा के लिए रख दें।
एक घंटा बाद इस मैश किए हुए फालसे में ठंडा पानी डालें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जिससे कि फालसे का सारा रस निकल आए। अब एक छन्नी की मदद से इसे छानलें। जिससे कि सारे बीच वगैर छन जाएं। बस इस शरबत को बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।


Next Story