लाइफ स्टाइल

इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

Tara Tandi
5 Jun 2022 8:20 AM GMT
Make stylish mehndi designs with the help of these 3 things
x
मेरी तरह शायद आप में से कई लोगों का हाथ भी मेहंदी लगाने में तंग होगा। ऐसे में अगर कोई आसान तरीका मिल जाए, जिससे कम समय में बेहतरीन मेहंदी लगाई जा सके तो मजा ही आ जाए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मेरी तरह शायद आप में से कई लोगों का हाथ भी मेहंदी लगाने में तंग होगा। ऐसे में अगर कोई आसान तरीका मिल जाए, जिससे कम समय में बेहतरीन मेहंदी लगाई जा सके तो मजा ही आ जाए। बिना किसी झंझट के ही आप मिनटों में स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन लग सकती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सिंपल ट्रिक्स बताएंगे , जिसकी मदद से आप अपने हाथों में बिना किसी मेहनत के मेहंदी लगा पाएंगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से मेहंदी लगाना और भी आसान हो जाएगा।
भिंडी की मदद से लगाएं मेहंदी-
जी हां आप भिंडी की मदद से भी बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन तैयार कर सकती हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है, यह भिंडी मेहंदी लगाने के काम भी आ सकती है। मेहंदी लगाने के लिए सबसे पहले भिंडी को सही आकार में काट लें।
इसके बाद भिंडी के अंदर के बीज को टूथपिक की मदद से निकाल लें और हाथ के आगे वाले हिस्से पर रखना मनचाही डिजाइन की हिसाब से रख दें। अब कटे हुए भिंडी के बीच जो जगह खाली है, उनमें मेहंदी डालें। इसके बाद भिंडी के बाहरी आकार पर भी मेहंदी से आउटलाइन बनाएं। अब मेहंदी में स्पेशल टच देने के लिए अपनी मनचाही डिजाइन बनाएं। इन सिंपल स्टेप्स के साथ भिंडी की मदद से आपकी आउटलाइन और सिंपल मेहंदी लगा सकती हैं।
पुरानी कंघी की मदद से लगाएं मेहंदी-
घर में रखी पुरानी कंघी भी मेहंदी डिजाइन बनाने में मददगार हो सकती है। जिन्हें ज्यादा अच्छे से मेहंदी लगाना नहीं आता है, वो कंघी की हेल्प से लाइन वाली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह की डिजाइन बनाने के लिए आपको हाथ के सामने वाले हिस्से पर मेहंदी फैलानी होती है, जिसे कंघी से कि मदद से आप आपना मनचाहा आकार दे सकती हैं। कंघी हाथ में लगी बेमतलब की मेहंदी को निकाल देता है और मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगी।
टेप की मदद से बनाएं मेहंदी डिजाइन-
टेप की मदद से मेहंदी डिजाइन बनाना बेहद आसान हो जाता है। ये आपकी मेहंदी डिजाइन की आउटलाइन तैयार करने का काम करता है। इसके अलावा टेप की मदद से आप गोल आकार की मेहंदी डिजाइन्स बना सकती हैं, साथ ही गोलाकार की नई-नई डिजाइन्स भी तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको डिजाइन बनाने से पहले ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है।
ते ये थे कुछ घरेलू सामान जिनकी मदद से आप मेहंदी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चम्मच, टूथपिक, बिंदी(बिंदी का महत्व), प्याज जैसी चीजों से भी मेहंदी की डिजाइन तैयार कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story