लाइफ स्टाइल

देसी स्टाइल में बनाएं पालक का सूप, जाने रेसिपी

Bhumika Sahu
10 Jan 2022 2:48 AM GMT
देसी स्टाइल में बनाएं पालक का सूप, जाने रेसिपी
x
आप पालक के सूप को देसी तरीके से भी बना सकते हैं। इसके लिए पालक को उबालकर आपको इसे पीसकर से इसे कपड़े से छानना होगा। इसके बाद आप इसमें लहसुन और जीरे का तड़का लगाकर इसमें देसी घी डालकर इसे पी सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं पालक का सूप

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों में दिन में एक टाइम सूप जरूर पीना चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है बल्कि इससे आपका वेट भी कंट्रोल में रहता है। खासतौर पर पालक का सूप बहुत ही पौष्टिक होता है। पालक बहुत से पोषक तत्वों का खजाना है। जैसे कि विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, फोलेट और पोटेशियम। इसमें फाइबर, प्यूरिन और ऑक्सेलिक एसिड भी होता है। पालक का सेवन तभी तक फायदेमंद है, जब तक इसे सीमित मात्रा में किया जाए। आप पालक के सूप को देसी तरीके से भी बना सकते हैं। इसके लिए पालक को उबालकर आपको इसे पीसकर से इसे कपड़े से छानना होगा। इसके बाद आप इसमें लहसुन और जीरे का तड़का लगाकर इसमें देसी घी डालकर इसे पी सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं पालक का सूप

पालक सूप की सामग्री
1 1/2 कप पालक
1 कप दूध
2 टेबल स्पून मैदा
एक चुटकी चीनी
एक चुटकी काली
मिर्च पाउडर1 प्याज
बारीक कटा हुआ
6 लहसुन की कलियां
1 टी स्पून तेल1 टी स्पून नमक
पालक सूप बनाने की विधि
1।एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें प्याज और लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। इसमें कटा हुआ पालक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें मैदा डालकर अच्छे से पकाएं। इसमें कालीमिर्च, चीनी, नमक और एक पानी डालें। इसे अच्छे से चलाएं। इसे 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। फूड प्रोसेसर में पालक के मिश्रण को पीस लें। इस प्यूरी को उबालें, इसमें दूध डाले। 2 मिनट पकाने के बाद सर्व करें।


Next Story