लाइफ स्टाइल

बनाएं पालक कॉर्न ब्रेड पिज्जा, जानें बनाने की विधि

Tulsi Rao
11 Aug 2022 5:25 AM GMT
बनाएं पालक कॉर्न ब्रेड पिज्जा, जानें बनाने की विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बच्चों के लिए स्नैक्स में हमेशा कुछ डिफरेंट परोसना पड़ता है क्योंकि वह रोजाना एक सा खाना खा कर बोर होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ डिफरेंट बनाना चाहते हैं तो पालक कॉर्न ब्रेड पिज्जा बना सकते हैं। ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। तो जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

पालक, स्वीट कॉर्न, उबले मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, ब्रेड स्लाइस, मक्खन, केचप, मोजरेला चीज, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स।

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए आप एक पैन लें, उसमें पालक, स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट तक पकाएं। इसे आंच से हटाकर एक तरफ रख दें। फिर एक ब्लेंडर में पालक डालकर प्यूरी बनाएं और एक तरफ रखें। एक बाउल उबले मैश किए हुए आलू, पिसी हुई पालक की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, और सब्जी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक ब्रेड स्लाइस लें, उस पर तैयार मिश्रण डालें और समान रूप से फैलाएं। फिर एक पैन में थोड़ा सा मक्खन गरम करें, उस पर ब्रेड स्लाइस रखें और मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट तक पकाएं। इसके ऊपर थोड़ा सा मक्खन डालकर अच्छी तरह फैला लें। अब इसे तवे से हटाकर बोर्ड पर रख दें। वेजी साइड पर थोड़ा सा केचप डालें और समान रूप से फैलाएं। ऊपर से कुछ मोजरेला चीज डालें। इसके ऊपर थोडा सा ऑरिगेनो और चिल्ली फ्लेक्स छिड़कें। फिर इसे एक पैन में रखें और ढक्कन से ढक दें। मध्यम आंच पर या चीज के पिघलने तक 2 - 3 मिनट तक पकाएं। ढक्कन खोलकर आंच से उतार लें। इसे एक बोर्ड पर रखें और स्टिक्स में काट लें। अब इसे गर्मा गर्म परोसें।


Next Story