- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाएं चटपटा आलू...
लाइफ स्टाइल
घर पर बनाएं चटपटा आलू का अचार, जानें इंस्टेंट Recipe
Shubhra Nandy
14 March 2021 7:21 AM IST

x
गर्मियों में अक्सर खाना खाने की इच्छा कम हो जाती है। ऐसे में भोजन के साथ परोसा गया अचार मुंह का स्वाद ठीक करके भूख बढ़ाने का काम भी करता है।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | गर्मियों में अक्सर खाना खाने की इच्छा कम हो जाती है। ऐसे में भोजन के साथ परोसा गया अचार मुंह का स्वाद ठीक करके भूख बढ़ाने का काम भी करता है। आमतौर पर किसी भी अचार को अच्छे से तैयार होने में कई महीने लगते हैं। लेकिन आलू का अचार महीनों में नहीं बल्कि इंस्टेंट तैयार होने वाली रेसिपी है। आइए जानते हैं कैसे बनता है यह टेस्टी अचार।
आलू का अचार बनाने के लिए सामग्री-
-4 मीडियम आलू उबले हुए
-1 प्याज टुकड़ों में कटी हुई
-2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-2 टेबल स्पून नींबू का रस
-स्वादानुसार काला नमक
-1 टेबल स्पून धनिया पत्ती
-8-10 काली मिर्च
2- टेबल स्पून सरसों का तेल
-एक चुटकी मेथी के बीज
आलू का अचार बनाने की आसान विधि-
आलू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आलू, हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, धनिया पत्ती, काली मिर्च और नमक लें। इसमें थोड़ा सा हरा धनिया, जीरा और सफेद तिल डालकर सभी चीजें एक साथ अच्छे से मिला दें। अब एक तड़का पैन लेकर उसमें सरसों का तेल गर्म करके उसमें मेथी के बीज डालकर उसे थोड़ी देर गर्म होने दें। अब इस तड़के को आलू पर डालकर बाकी बची सब चीजें भी अच्छी तरह मिला लें। आपका टेस्टी इंस्टेंट चटपटा आलू का अचार बनकर तैयार है।
Next Story





