लाइफ स्टाइल

घर पर ही बनाएं चटपटा चोखा और गोल-गोल घी में डूबी लिट्टी, फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
13 Jun 2022 3:56 PM GMT
घर पर ही बनाएं चटपटा चोखा और गोल-गोल घी में डूबी लिट्टी, फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के खाने की बात चले और लिट्टी चोखा का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह बिहार की लोकप्रिय डिश है जिसे लोग स्नैक या कई बार खाने की जगह भी बड़े चाव से खाते हैं। लिट्टी चोखा (Litti Chokha) के दीवाने अब सिर्फ बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) तक ही सीमित नहीं बल्कि पूरे भारत में लोग इसे पसंद करने लगे हैं। देसी घी में डुबी हुई लिट्टी, बैंगन का चटपटा चोखा और साथ में कच्ची प्याज और चटनी, जो एक बार खाए, बार-बार खाने का दिल करने लगे। आपने इसे अभी तक घर पर ट्राई नहीं किया है तो इसकी रेसिपी के बारे में जान लें। थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन इसके स्वाद के आगे आप सब भूलने पर मजबूर हो जाएंगे। लिट्टी चोखा की रेसिपी -

लिट्टी चोखा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
लिट्टी के लिए -
आटा
सत्तू
हरी मिर्च
लाल मिर्च पाउडर
बारीक कटा प्याज
देसी घी
अजवायन
नमक स्वादानुसार
चोखा बनाने के लिए सामग्री -
बैंगन
आलू
टमाटर
प्याज बारीक कटा
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च
हरा धनिया
नींबू
तेल
नमक स्वादानुसार
बैंगन
आलू
टमाटर
प्याज बारीक कटा
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च
हरा धनिया
नींबू
तेल
नमक स्वादानुसार
लिट्टी चोखा बनाने की रेसिपी -
लिट्टी बनाने के लिए -
- सबसे पहले आटा लें और छान लें। अब उसमें घी, अजवायन डालकर गूंथ लें और कुछ देर के लिए रख दें। अब लिट्टी के स्टफिंग तैयार करें।
- उसके लिए एक बाउल में सत्तू लें और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण में थोड़ा सरसों का तेल भी डालें। ध्यान रहे इसकी स्टफिंग दरदरी रहे।
- अब आटा की लोई बनाएं और उसे गोल बेलकर उसमें स्टफिंग डालें। अब उसे चारों ओर से बंद कर दें और हाथों से गोल आकार दें। ऐसे ही सभी लिट्टी को आकार दें।
- अब उन्हें सेंकने के लिए धीमी आंच पर रख दें। इन लिट्टियों को आप अप्पे पैन में भी सेंक सकते हैं।
चोखा बनाने की रेसिपी -
- सबसे पहले बैंगल, आलू और टमाटर को धीमी आंच पर भून लें और फिर इनका छिलका उतार दें।
- अब एक बर्तन में इन्हें डालकर अच्छे से मैश कर लें। मैश करने के बाद उसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- चाहें तो चोखे में घी और सूखी लाल मिर्च का तड़का भी लगा सकते हैं। अब आपका चोखा तैयार है।
लिट्टी-चोखा सर्व करने के लिए -
- एक बाउल में चोखा डालें और धनिये पत्ती से गार्निश करें। अब लिट्टी को हथेलियों से दबाएं और उन्हें देसी घी में डुबो दें।
- अब एक प्लेट पर चोखा, लिट्टी, कच्ची प्याज और नींबू के साथ सर्व करें और इसका लुत्फ उठाएं।


Next Story