लाइफ स्टाइल

बच्चों के लिए बनाएं स्पेशल ओट्स-चॉकलेट शेक

Tulsi Rao
29 Jun 2022 2:34 PM GMT
बच्चों के लिए बनाएं स्पेशल ओट्स-चॉकलेट शेक
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चॉकलेट किसे पसंद नहीं है। ऐसे में चॉकलेट की कई डिशेज तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन चॉकलेट में हेल्दी ट्विस्ट एड करना हो, तो आप ओट्स मिलाकर इसका टेस्टी शेक बना सकते हैं। आइए जानते हैं ओट्स और चॉकलेट शेक बनाने की हेल्दी रेसिपी। आपके बच्चे अगर ओट्स खाना पसंद नहीं करते, तो आप ओट्स और चॉकलेट शेक बनाकर बच्चों को पिला सकते हैं। यह शेक फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, प्रोटीन, मैगनीशियम,पोटैशियम, जस्ता,फास्फोरस,सेलेनियम पाया जाता है, इसलिए आपको बच्चों को ओट्स जरूर खिलाना चाहिए।

ओट्स-चॉकलेट शेक बनाने की सामग्री-
आधा कप ओट्स
1 कप वनीला बादाम मिल्क
2 बड़े चम्मच ग्रीक योगर्ट
1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
1 बड़ा चम्मच अलसी बीज
1 छोटा चम्मच इंस्टेंट एस्प्रेसो पाउडर
3-4 स्ट्रॉबेरी के स्लाइसेस
चुटकीभर नमक
ओट्स-चॉकलेट शेक बनाने की विधि-
सबसे पहले ओट्स, बादाम मिल्क, चिया सीड्स, अलसी, एस्प्रेसो पाउडर, योगर्ट और नमक को एक बाउल डालकर मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो बाउल स्ट्रॉबेरी की स्लाइस मिला लें. 15 मिनट के लिए इसे ढककर फ्रीजर में रख दें. तय समय बाद इसे फ्रीजर निकालकर गिलास में डालें और चॉकलेट चिप्स बुरक लें. तैयार है चॉकलेट ओट्स स्मूदी।
टिप्स-
आप अगर वेट लॉस प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो आप डार्क चॉकलेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
आप अपनी पसंद के ड्राय फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
आप कोई चीज स्किप भी कर सकते हैं।


Next Story