लाइफ स्टाइल

बनाएं सोया कटलेट, जानें विधि

Tulsi Rao
14 Aug 2022 12:17 PM GMT
बनाएं सोया कटलेट, जानें विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Soya Cutlet Recipe: रोजाना के नाश्ते और ईवनिंग स्नैक्स में कुछ डिफरेंट खाने का मन करता है। अगर आपका भी कुछ डिफरेंट खाने का मन कर रहा है तो आप सोया कटलेट बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। शाम की चाय के साथ भी इन कटलेट को सर्व किया जा सकता है। क्रिस्पी कटलेट आपकी शाम को मजेदार बना देंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए सोया बड़ी का चूरा, ब्रेड क्रम्ब्स, उबले आलू, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट
प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, तेल, नमक।


कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए सोया बड़ी को कुछ देर के लिए भिगो दें। फिर उसे निचोड़ लें और एक कटोरे में रखें। इसमें उबले आलू, प्याज और ब्रेड के चुरे को अच्छी तरह से मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें, अच्छे से मिक्स करें। अब मिश्रण तैयार है, कटलेट बनाएं।

कटलेट बनाने के लिए दोनों हाथों पर हल्का तेल या घी लगाएं। फिर इस मिश्रण को हाथ पर लेकर कटलेट बनाएं। मीडियम गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो बनाए हुए कटलेट को डीप फ्राई करें। जब गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें कढ़ाई से निकालकर टिशू पेपर पर रखें। कटलेट सर्व करने के लिए तैयार हैं। इन्हें चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें। अगर आप डायट को फॉलो कर रहे हैं तो आ डीप प्राई की जगह कटलेट को तवा पर सेक सकते हैं।


Tulsi Rao

Tulsi Rao

Next Story