लाइफ स्टाइल

घर में बनाएं खट्टे-मीठे टमाटर-तरबूज स्मूदी, जाने विधि

Tulsi Rao
6 Jun 2021 3:40 PM IST
घर में बनाएं खट्टे-मीठे टमाटर-तरबूज स्मूदी, जाने विधि
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में आपने काफी सारी ड्रिंक्स ट्राई की होगी लेकिन क्या आपने टमाटर और तरबूज की स्मूदी ट्राई की है? अगर नहीं, तो देर किस बात की, खट्टे-मीठे स्वाद के लिए पिएं तरबूज-टमाटर की यह स्पेशल ड्रिंक-

सामग्री :
2 कप टमाटर, 1 कप तरबूज, 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, 4-6 धनिया पत्ती, काला नमक स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले ग्राइंडर जार में टमाटर, तरबूज और धनिया पत्ती डालकर ग्राइंड कर लें। एक गिलास पर छलनी रखकर जूस छान लें। तैयार है टमाटर-तरबूज का जूस। काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर सर्व करें।


Next Story