- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फ्रिज में रखे आटे से...
फ्रिज में रखे आटे से बनाएं नरम और फूली रोटी, तो अपनाएं ये टिप्स

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत में कई तरह के लोग हैं जो अलग अलग तरह की डिश और रेसिपी ट्राई करते हैं। भौगोलिक आधार पर भारत में खाने की अलग अलग वैरायटी मिल जाएगी। पंजाबी से दक्षिण भारतीय खाना और गुजराती से उत्तर भारतीय खाद्य सामग्रियों की अलग अलग वैरायटी और रेसिपी है। लेकिन इनमें रोटी एक ऐसी खाद्य सामग्री है, जिसे लगभग हर भारतीय रसोई में बनाया जाता है। रोटी खाए बिना लोगों का काम नहीं चलता। कई घरों में लंच और डिनर दोनों में रोटी खाई जाती है। लेकिन अधिकतर लोगों का मानना है कि रोटी बनाना आसान नहीं होता। लोग रोटी बनाने की विधि जानते है और रोजाना रोटी बनाते भी हैं लेकिन उनकी शिकायत रहती हैं कि उनकी रोटी नरम या फूली हुई नहीं होती। अगर बनाते समय वह नरम होती भी है तो कुछ देर रखने के बाद वह खाने लायक नहीं रहती। कई बार गूंदा हुआ आटा लोग फ्रिज में रख देते हैं, जिस कारण भी उनकी रोटी सॉफ्ट नहीं बन पाती। ऐसे में यहां आपको फ्रिज में रखे आटे से ही नरम और फूली-फूली रोटी बनाने के आसान तरीके के बारे में बताया जा रहा है। इन टिप्स से रोटी बनाते समय आपको आसानी होगी।