लाइफ स्टाइल

दिवाली पर इस देसी तरीके से बनाएं शाही मालपुआ

Subhi
24 Oct 2022 12:53 AM GMT
दिवाली पर इस देसी तरीके से बनाएं शाही मालपुआ
x
शाही मालपुए की रेसिपी ऐसी है, जो बेहद कम टाइम में बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे 20 मिनट में बना सकते हैं। दिवाली पर अगर आप मार्केट से कुछ मीठा खरीदकर नहीं खाना चाहते है

शाही मालपुए की रेसिपी ऐसी है, जो बेहद कम टाइम में बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे 20 मिनट में बना सकते हैं। दिवाली पर अगर आप मार्केट से कुछ मीठा खरीदकर नहीं खाना चाहते है, तो आप इस डिश को आसानी से घर पर बना सकते हैं। आप शाही मालपुए की इस डिश को अपने हिसाब से मोडिफाई भी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं शाही मालपुआ।

शाही मालपुआ बनाने की सामग्री-

मैदा

घी

इलायची पाउडर

चीनी

पिघला गुड़

बादाम

काजू

पिस्ता

किशमिश

गुड़

शाही मालपुआ बनाने की विधि-

शाही मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक कटोरी मैदा लेकर इसमें दो चम्मच घी डाल दें। अब इसमें दूध और इलायची पाउडर डाल दें। अब आपको इसमें चीनी या पिघला गुड़ डाल दें। इसे जलेबी तलने वाली कड़ाही में डालकर तलते जाएं। जब यह तल जाए, तो इसे चाश्नी में डुबो दें या फिर आप इसे ड्राय भी खा सकते हैं। ऊपर से ड्राय फ्रूट डाल दें। शाही मालपुआ तैयार है। खुद भी खाइए और दिवाली पर मेहमानों को भी खिलाइए।

कुकिंग टिप्स-

आप इस डिश को बिना चाश्नी में डुबोए भी खा सकते हैं। इसके लिए मैदे में गुड़ या बूरा मिला दें।

आप अपनी पसंद के ड्राय फ्रूट्स भी इसमें मिला सकते हैं।

आप अगर इसका स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे बनाने के बाद इस पर रबड़ी डालकर भी इसे खा सकते हैं।

आप घिसा हुआ नारियल भी मालपुए में डाल सकते हैं। इससे मालपुए का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

काजू मालपुआ बनाने की क्लासिक रेसिपी, इस देसी तरीके से बनाएं


Next Story