लाइफ स्टाइल

होली में लड्डू गुझिया के साथ नमकीन स्नैक्स जरूर बनाए

Bharti sahu
26 March 2021 9:01 AM GMT
होली में लड्डू गुझिया के साथ नमकीन स्नैक्स जरूर बनाए
x
होली के तकरीबन एक महिला पहले से ही घर में चिप्स, पापड़ बनने लगते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | होली के तकरीबन एक महिला पहले से ही घर में चिप्स, पापड़ बनने लगते हैं। क्योंकि सिर्फ गुलाब जामुन, गुझिया, लड्डू, बर्फी से बात नहीं बनती। स्वाद को बैलेंस करने के लिए कुछ नमकीन जायके भी इस मौके पर परोसे जाते हैं। तो अगर आपको चिप्स, पापड़ बनाना नहीं आता, या वक्त नहीं मिला तो परेशान न हो। कुछ अलग डिश ट्राय करें। यकीनन मेहमान जीभर कर खाएंगे और आपकी तारीफ किए बगैर भी नहीं रह पाएंगे।

दही गुझिया

सामग्री
250 ग्राम उड़द की धुली दाल, एक किलोग्राम दही, 50 ग्राम चिरौंजी भीगी और छिलका रहित, 50 ग्राम किशमिश, एक चौथाई नारियल कसा हुआ, एक टुकड़ा महीन कटी अदरक, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच भुना-पिसा जीरा, थोड़ी सी पिसी लाल मिर्च, तेल तलने के लिए
होली के त्योहार में लड्डू गुझिया के साथ नमकीन स्नैक्स में बनाएं ये जायकेदार रेसिपीज़।विधि

- उड़द की दाल को तीन घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

- फिर इसे पानी से निकालकर महीन पीस लें।

- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें।

- नारियल में अदरक, किशमिश, चिरौंजी अच्छी तरह मिला लें।

- एक पतले कपड़े पर पानी लगाकर दाल फैला लें। इसके करीब 20 पीस कर लें। आधे हिस्से पर नारियल मिश्रण रखें।

अब बाकी बचे आधे हिस्सों से ढककर गुझिया का आकार दें और हल्के हाथों से उठाकर गर्म तेल में तलें।

- एक बर्तन में दो चम्मच नमक डालकर पानी भर दें।

- गुझिया सिंकने पर पानी में डालती जाएं। पांच-सात मिनट भीगने के बाद हाथ से पानी निचोड़कर सारी गुझिया अलग रख दें।

- अब दही तैयार करें। इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, जीरा डाल दें। गुझिया परोसने से कुछ देर पहले दही में डाल दें।

दही की पकौड़ी

सामग्री

125 ग्राम मूंग की दाल छिलका रहित, 125 ग्राम उड़द की दाल छिलका रहित, एक चुटकी खाने वाला सोडा, दो किलोग्राम दही, स्वादानुसार नमक, एक चम्मच पिसी लाल मिर्च, एक चम्मच भुना-पिसा जीरा, तलने के लिए तेल, दही में ऊपर से डालने के लिए थोड़ा सा नमक, थोड़ी सी पिसी लाल मिर्च, थोड़ा सा भुना-पिसा जीरा, थोड़ी सी पिसी काली मिर्च

विधि

- दोनों दालों को खूब महीन पीस लें। फिर एक बर्तन में डालकर इन्हें खूब फेंटें। सोडा डालकर फिर फेंटें।

- तेल गर्मकर दाल की पकौड़ी तल लें।

- ठंडी होने पर इन्हें पानी में डाल दें।

- दही का पानी निकाल दें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च, जीरा डाल दें।

- पानी से पकौड़ी निकालकर हल्के हाथों से दबाकर इनका पानी निकाल दें।

अब इन्हें एक बर्तन में पकौड़ी रखकर ऊपर से दही डालें। फिर नमक, मिर्च, जीरा डालकर परोसें।

आलू टुक

सामग्री

बेबी पोटैटो- 750 ग्राम, नमक- 2 चम्मच, तेल- फ्राई करने के लिए, धनिया पाउडर- 1/4 टीस्पून, हल्दी पाउडर- 1/4 टीस्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1/4 टीस्पून, अमचूर पाउडर- 1/4, जीरा पाउडर- 1/4 टीस्पून, रॉक सॉल्ट- 1/4 टीस्पून


Next Story