लाइफ स्टाइल

फलाहार में बनाएं 'साबूदाना बड़ा', मिलेगा भोजन को नया रंग

Kajal Dubey
12 April 2024 5:39 PM IST
फलाहार में बनाएं साबूदाना बड़ा, मिलेगा भोजन को नया रंग
x
लाइफ स्टाइल : ऐसे बहुत से लोग हैं जो नवरात्रि के इन नौ दिनों में व्रत रखते हैं और इसमें कुछ नया चाहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'साबूदाना बड़ा' बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं जो आपके खाने को एक नया रंग देगा। तो आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.
आवश्यक सामग्री :
- 1/2 कप बारीक साबूदाना
- 150 ग्राम पनीर
- 1 चम्मच कुट्टू का आटा
- 1 बड़ा चम्मच काजू
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 2-3 हरी मिर्च
- थोड़ा सा धनिया
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल।
व्यंजन विधि :
- सबसे पहले साबूदाना को 2-3 बार धोकर 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
- हरा धनिया और हरी मिर्च बारीक काट लीजिए.
- लाल मिर्च, काजू को टुकड़ों में काट लें और पनीर को मैश कर लें.
- भीगे हुए साबूदाने का पानी छान लें और उसमें सारी सामग्री अच्छी तरह मिला लें.
- मिश्रण को मनचाहा आकार देकर तल लें.
- तैयार मसालेदार फलाहारी साबूदाना को हरी चटनी या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
Next Story