- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिर्फ 5 मिनट में बनाएं...
लाइफ स्टाइल
सिर्फ 5 मिनट में बनाएं रिच एंड क्रीमी Chocolate Milkshake
Tara Tandi
28 May 2025 12:57 PM IST

x
Chocolate Milkshake रेसिपी: हमारे यहां शेक को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। अलग-अलग फ्लेवर के शेक अपने खास स्वाद के चलते सबके दिलों में बस जाते हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं चॉकलेट मिल्क शेक की। हर किसी की जबान पर इसका स्वाद चढ़ जाता है। जो भी इसे एक बार चख लेता है वो इसका कदरदान बन जाता है। आपने अगर इसे अभी तक आजमाया नहीं है तो अब और देर करने के बजाय फटाफट इसका मजा लें। इसे बड़ी आसानी से घर में तैयार कर सकते हैं। वैसे तो इसका जायका सभी को रास आता है, लेकिन बच्चे तो दीवाने हो जाते हैं। इसे पीने वाला ताजगी से भर जाता है। यह बनाने के लिए मुख्य तौर पर चॉकलेट पाउडर और आइसक्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी में सभी को ठंडा-ठंडा और स्वाद से भरपूर चॉकलेट मिल्क शेक सर्व कर उनका दिन बना दें।
सामग्री (Ingredients)
दूध – 2 कप
कोको पाउडर – 1 टी स्पून
चॉकलेट आइसक्रीम – 3 स्कूप
वनीला एसेंस – 1/2 टी स्पून
चॉकलेट पाउडर/सिरप – जरूरत के मुताबिक
ड्रिंकिंग चॉकलेट – जरुरत के मुताबिक
आइस क्यूब्स – 5-6
चीनी – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक कप दूध को लें और उसे एक बर्तन में डालकर गरम कर लें।
- इसके बाद गरम दूध में सामान्य तापमान का 1 कप दूध डालकर मिलाएं और इन्हें मिक्सी में डाल दें।
- इसके बाद दूध में कोको पाउडर, ड्रिंकिंग चॉकलेट, चीनी और आइस क्यूब्स डाल दें। फिर मिक्सी को अच्छी तरह से चला दें।
- मिक्सी दो से तीन बार चलाएं जिससे शेक अच्छी तरह से मिक्स हो सके।
- अब एक ग्लास लें और उसमें चॉकलेट सिरप लगाकर उसे कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद ग्लास निकाल लें और पहले से तैयार किया गया चॉकलेट मिल्क शेक इसमें डाल दें।
- इसके बाद चॉकलेट मिल्क शेक के ऊपर स्कूप की मदद से आइसक्रीम डाल दें। ऊपर से चॉकलेट के टुकड़ों से मिल्क शेक को गार्निश करें।
Tagsचॉकलेट मिल्कशेक रेसिपीchocolate milkshake recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





