लाइफ स्टाइल

घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल वेजिटेबल मंचूरियन,जाने रेसिपी

Kiran
13 July 2023 2:38 PM GMT
घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल वेजिटेबल मंचूरियन,जाने रेसिपी
x
आवश्यक सामग्री
प्याज - 1
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी)
गाजर - 1 (बारीक कटी)
पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी)
कॉर्नफ्लोर - 3 बड़े चम्मच
चिली सॉस - 2 छोटे चम्मच
सोया सॉस - 1,1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
अदरक - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
हरा प्याज - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
शिमला मिर्च - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी)
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
टमाटर सॉस - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसारसार
तेल - आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि
- एक बाउल में सभी सब्जियां, कॉर्न फ्लोर और नमक मिला कर बॉल्स बनाएं।
- पैन में तेल गर्म करके ये बॉल्स तल लें।
- अब अलग पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके अदरक, लहसुन भूनें।
- इसमें प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च डालकर भूनें।
- सभी सॉस और पानी डालकर ग्रेवी में एक उबाल आने दें।
- एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर ग्रेवी में डालें।
- इसमें काली मिर्च पाउडर ग्रेवी को गाड़ी होने दें।
- अब इसमें मंचुरियन बॉल्स मिलाकर पकाएं।
- इसे सर्विंग डिश में निकालें और हरा प्याज से गार्निश करके सर्व करें।
Next Story