लाइफ स्टाइल

घर पर इस तरह बनाए रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन कोरमा, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Kajal Dubey
18 Aug 2023 2:23 PM GMT
घर पर इस तरह बनाए रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन कोरमा, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
x
नॉनवेज के शौकीन लोग घर पर चिकन बनाना पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें दरकार होती हैं एक ऐसे स्वाद की जो सभी के दिल को भाए। ऐसे में आज हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन कोरमा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता हैं। इसका लजीज स्वाद सभी को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1/2 किलो चिकन
- 1 कप तेल
- 2-3 स्पून घी
- 8-10 इलाइची
- 6-7 लौंग
- 2 टेबल स्पून लहसुन
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टेबल स्पून मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 1 कप दही
- 2 स्लाइसड प्याज (फ्राइड, दही के साथ पीसी हुई)
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- केसर (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ)
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
बनाने की वि​धि
चिकन कोरमा बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें इलाइची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद इसमें चिकन डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें। एक बार जब यह ब्राउन हो जाएं तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें अदरक का पेस्ट, दही और फ्राइड प्याज का मिश्रण डालें। इसे एक मिनट तक पकने दें। इसके बाद गरम मसाला और केसर डालें। अगर आपको ग्रेवी गाढ़ी लगे तो इसे ढकने से पहले थोड़ा पानी डालें। मसाला चिकन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहे। तैयार है आपका चिकन कोरमा। अब हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story