लाइफ स्टाइल

घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट जैसा 'चिकन लॉलीपॉप',जाने रेसिपी

Kiran
8 Aug 2023 10:21 PM IST
घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट जैसा चिकन लॉलीपॉप,जाने रेसिपी
x
खासतौर से लोग छुट्टियों के इन दिनों में अपनी फेवरेट डिश खाने की चाहत को पूरा करते हैं। इसलिए आज हम नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए रेस्टोरेंट जैसा 'चिकन लॉलीपॉप' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से आपके वीकेंड का मजा बढ़ाएगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
चिकन विंग्स - 6
अंडा - 1 (फेंटा हुआ)
कॉर्नफ्लोर - 1 कप
लहसुन का पेस्ट - 1 टीस्पून
अदरक का पेस्ट - 1 टीस्पून
नमक - 1 टीस्पून
तेल - डीप फ्राई करने के लिए
बनाने की विधि
- मिक्सिंग बाउल में चिकन विंग्स, अंडा, कॉर्नफ्लोर, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और जरूरत के अनुसार पानी डालकर मिक्स करें।
- फिर चिकन के पीस को बनाने गए बैटर से पूरी तरह से कोट कर लें और आधे घंटे तक छोड़ दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए चढ़ा दे। जब तेल गर्म हो जाए तब चिकन को पहले तेज आंच पर फिर धीमी आंच पर दो मिनट तक डीप फ्राई कर लें जिससे वह पूरी तरह पक जाए।
- इसके बाद चिकन को तेल से निकालकर एबजॉर्बेंट पेपर पर रखें।
- क्रिस्पी करने के लिए सर्व करने से ठीक पहले तेल को दोबारा गर्म करें और चिकन विंग्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर एबजॉर्बेंट पेपर पर रखें और सर्व करें।
Next Story