लाइफ स्टाइल

घर पर बनाये रेस्ट्रोरेंट जैसा काजू मशरूम मसाला,यहाँ जाने रेसिपी

Tara Tandi
12 Sept 2023 10:56 AM IST
घर पर बनाये रेस्ट्रोरेंट जैसा काजू मशरूम मसाला,यहाँ जाने रेसिपी
x
मशरूम खाना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है. हालाँकि, इसे बनाने का तरीका अलग हो सकता है। मशरूम को शुरुआत से लेकर मुख्य व्यंजन तक बड़े पैमाने पर खाया जाता है। आपने भी घर में कई तरह के मशरूम के व्यंजन बनाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी काजू मशरूम मसाला ट्राई किया है? इस स्वादिष्ट डिश को आप पार्टी-समारोह में या घर आए मेहमानों को भी परोस सकते हैं. इसके स्वाद के न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी दीवाने हो जाएंगे. काजू मशरूम मसाला रेसिपी बनाना बहुत आसान है. अगर आप भी मशरूम प्रेमी हैं तो आप इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं काजू मशरूम मसाला बनाने की आसान विधि-
मशरूम - 2 कप
काजू का पेस्ट - आधा कप
जीरा - 1 बड़ा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
करी पत्ता- 5-6
हल्दी पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर का पेस्ट - 2 कप
बारीक कटा हुआ प्याज - 1
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च - 4
तेल - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
स्वादिष्ट काजू मशरूम मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री तैयार कर लें. - इसके बाद एक पैन या कढ़ाई लें, उसमें तेल डालें और गर्म करें. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये. - फिर इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें. - अब इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें. इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी भी मिला देंगे. - थोड़ी देर बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. - जब मसाला भुन जाए तो इसमें मशरूम डा
Next Story