लाइफ स्टाइल

कपड़ों से लेकर बाथरूम की टाइल्स पर लगी फफूंद को हटाने के लिए घर पर बनाएं रिमूवर

SANTOSI TANDI
16 Sep 2023 8:30 AM GMT
कपड़ों से लेकर बाथरूम की टाइल्स पर लगी फफूंद को हटाने के लिए घर पर बनाएं रिमूवर
x
हटाने के लिए घर पर बनाएं रिमूवर
नमी के कारण घर के दीवारों और चीजों पर फफूंद लग जाती है। फफूंद को समय रहते ही बढ़ने से रोकना चाहिए। फफूंद होने के कारण फिसलन भी रहती है। फफूंद से छुटकारा पाने के लिए बाजार में तरह-तरह के मोल्ड रिमूवल क्लीनर मिलते हैं। हालांकि, यह क्लीनर महंगे भी होते हैं।
आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से मोल्ड रिमूवल क्लीनर बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों पर फफूंद लगती है। साथ ही, क्लीनर कैसे बनाते हैं।
फफूंद क्यों लगती है?
जिस जगह पर नमी होती है, वहां फफूंद की समस्या होने लगती है। ज्यादातर बाथरूम, घर की दीवार और कपड़ों पर फफूंद हो जाती है।
पेपर प्रोडक्ट्स कार्डबोर्ड, सीलिंग टाइल्स और लकड़ी से बनी चीजों पर फफूंद लग जाती है।
सिरका से कैसे बनाएं मोल्ड रिमूवर?
नमी के कारण अगर आपकी दीवारों पर फफूंद लग गई है, तो इसे हटाने के लिए आप मोल्ड रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आपको लग रहा होगा कि यह क्लीनर आपको बाजार से खरीदना पड़ेगा। ऐसा नहीं है। आप घर पर ही कुछ घरेलू चीजों की मदद से आसानी से मोल्ड रिमूवर बना सकती हैं।
मोल्ड रिमूवर बनाने के लिए आपको सिरका चाहिए होगा। सिरका एक क्लीनिंग एजेंट है। इसमें एसिड पाया जाता है, जिसकी मदद से दाग-धब्बे से लेकर कीड़ों तक को मारा जा सकता है। क्लीनर बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
एक स्प्रे बोतल में एक कप सिरका, एक कप पानी और पांच बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल मिला की मिला लें।
अब बोतल को अच्छे से शेक कर लें, ताकि सभी चीज मिक्स हो जाए डीजे बन गया आपका होममेड मोड रिमूवर।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से कैसे बनाएं मोल्ड रिमूवर
क्या नमी के कारण आपके लकड़ी के सामान पर फफूंद लग गई है, तो आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का उपयोग कर सकती हैं। यह केमिकल है, जिसकी मदद से फफूंद की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
लकड़ी के सामान पर लगी फफूंद को हटाने के लिए इस तरह करें हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल-
एक स्प्रे बोतल में एक भाग हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और पानी मिला लें।
लीजिए बन गया मोल्ड रिमूवर।
अब इसे फफूंद वाली जगह पर स्प्रे करें। आप पाएंगी कि इस रिमूवर के उपयोग से फफूंद हट चुकी है।
बेकिंग सोडा से क्लीनर बनाने का तरीका
क्लीनिंग के लिए बेकिंग सोडा बेहद फायदेमंद होता है। बेकिंग सोडा की मदद से आप घर के कई सामान की आसानी से सफाई कर सकती हैं। यहां तक की दाग-धब्बे हटाने के लिए भी बेकिंग सोडा बेहद कारगर घरेलू उपाय है। क्या आपके कपड़ों पर फफूंद लग गई है? इसके कारण आप वह कपड़ा नहीं पहन पा रही हैं, तो फफूंद को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। ऐसे बनाएं मोल्ड रिमूवल क्लीनर-
स्प्रे बोतल में 3 चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं। (बेकिंग सोडा के फायदे)
अब इसमें पानी भी मिक्स कर लें।
बोतल को अच्छे से हिला लें, ताकि सभी चीजें मिल जाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Next Story