लाइफ स्टाइल

होली पर बनाएं आलू जलेबी, जानिए हलवाई वाली Recipe

Shubhra Nandy
28 March 2021 7:10 AM IST
होली पर बनाएं आलू जलेबी, जानिए हलवाई वाली Recipe
x
होली पार्टी के लिए मीठे में बनाना हो कुछ खास तो जरूर ट्राई करें आलू जलेबी की यह खास रेसिपी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| होली पार्टी के लिए मीठे में बनाना हो कुछ खास तो जरूर ट्राई करें आलू जलेबी की यह खास रेसिपी। यह रेसिपी बनाने में जितनी आसान है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट भी होती है। तो देर किस बात की जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी जलेबी।

आलू जलेबी बनाने के लिए सामग्री-
-आलू-तीन से चार
-दही-एक कप
-अरारोट-एक कप
- शक्कर-एक कप
-केसर-छोटा चम्मच
-इलायची-एक से दो छोटा चम्मच
- गुलाबजल-एक बड़ा चम्मच
- घी-तलने के लिए
आलू जलेबी बनाने की विधि-
आलू जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले केसर को गुलाब जल में घोंट लें। शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें केसर व इलायची मिलाकर अलग रख लें। उबले हुए आलू छीलकर उन्हें मैश कर लें। इसमें दही व अरारोट मिलाकर एक सार करें। जलेबी के घोल की तरह घोल तैयार कर लें। अब इसकी गर्म घी में जलेबियां तल लें। इसके बाद इन्हें चाशनी में पांच से सात मिनट तक डुबोकर रखें फिर प्लेट में निकालें।


Next Story