- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर बनाएं आलू-गोभी...
लाइफ स्टाइल
घर पर बनाएं आलू-गोभी की टिक्की, जानिए हेल्दी रेसिपी
Shubhra Nandy
27 Feb 2021 6:33 AM IST

x
बदलता हुआ मौसम अलग-अलग तरह की सब्जियां खाने के लिए सबसे बेस्ट रहता है।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बदलता हुआ मौसम अलग-अलग तरह की सब्जियां खाने के लिए सबसे बेस्ट रहता है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि इस मौसम में आप कोई ऐसी डिश बनाएं, जिसे बनाने में बहुत सारी सीजनल सब्जियों का इस्तेमाल होता हो। आज हम आपको आलू-गोभी की टिक्की बनाने की रेसिपी बता रहे हैं-
सामग्री :
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स 2 उबले आलू 1 कप फूलगोभी ग्रेटिड 1 कप बेसन 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर 1 टीस्पून जीरा 1 टीस्पून नींबू का रस 1 टीस्पून चाट मसाला 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 टेबलस्पून हरा धनिया नमक स्वादानुसार तेल जरूरत के अनुसार।
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में आलू मैश कर लें। इसमें सभी चीजें डालकर मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें। मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। इस बीच हाथों को तेल से चिकना कर मिश्रण का एक चम्मच लें और टिक्की की शेप दें। इसी तरह से सारी टिक्की तैयार कर लें। - गर्म तेल में टिक्की डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। तैयार हैं आलू-गोभी की टिक्की। गरमागरम सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story





