लाइफ स्टाइल

बनाए पिज्जा टोस्ट,जाने रेसिपी

Kiran
25 July 2023 4:36 PM IST
बनाए पिज्जा टोस्ट,जाने रेसिपी
x
सामग्री (Ingredients)
4 ब्रेड (ब्राउन, मल्टीग्रेन या वीट ब्रेड भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
4 टी स्पून (टोमेटो सॉस) सॉस
2 कप मोजरैला चीज
3 टी स्पून ओरिगैनो
1 शिमला मिर्च
1 प्याज
2 हरी मिर्च/चिली फ्लेक्स
6-7 ब्लैक ऑलीव
1 कप गोल्डन कॉर्न
विधि (Recipe)
- सबसे पहले शिमला मिर्च और प्याज को बारीक काट लें।
- ब्रेड स्लाइस के कोनों को काटकर अलग कर लें।
- स्लाइस को बटर लगाकर रख लें। ब्रेड पर सॉस लगाएं। इस पर कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, गोल्डन कॉर्न व ऑलिव (जैतून) डाल लें।
- इसके ऊपर चीज कसकर डालें। अब चिली फ्लेक्स व ओरिगैनो डालें।
- तवे पर थोड़ा बटर डालें और सारी ब्रेड्स को टोस्ट कर लें। चीज पिघल जाए तो इसे तवे से उतार लें। ब्रेड को टोस्ट करते समय आंच बिल्कुल कम हो ताकि ब्रेड नीचे से जले नहीं।
- ब्रेड को ढककर टोस्ट करें। बाहर निकालने पर कुछ देर में ये टोस्ट की तरह क्रिस्पी (कुरमुरे) हो जाएंगे।
Next Story