लाइफ स्टाइल

बिना पिज्जा बेस और माइक्रोवेव के घर पर ही बनाए पिज्जा पॉकेट

Kajal Dubey
18 Aug 2023 11:06 AM GMT
बिना पिज्जा बेस और माइक्रोवेव के घर पर ही बनाए पिज्जा पॉकेट
x
अक्सर बच्चों को बाहर का चटपटा खाने का मन होता हैं। लेकिन हमेशा बाहर का खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। खासतौर से बच्चों को पिज्जा खाने का मन होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बिना पिज्जा बेस और माइक्रोवेव के पिज्जा पॉकेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
स्वीट कार्न - 2 बड़े चम्मच
प्याज - 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
शिमला मिर्च - 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
गाजर - 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
मोजरेला चीज - जरूरत अनुसार (कद्दूकस किया)
पिज्जा सॉस - जरूरत अनुसार
जैतून - 3-4 (कटे हुए)
टोमैटो सॉस - जरूरत अनुसार
नमक - स्वाद अनुसार
ब्रेड स्लाइस - 5-6
बनाने की विधि
- सबसे पहले पैन में मक्खन गर्म करके प्याज भूनें।
- अब इसमें गाजर, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च और नमक डालकर फ्राई करें।
- इसमें पिज्जा सॉस और टोमैटो सॉस मिलाकर तेज आंच पर सब्जियों को पकाएं।
- इसे बाउल में निकाल कर ठंडा करके इसमें जैतून, मोजेरेला चीज मिलाएं।
- अब ब्रेड के किनारे काट कर बेलन से पतला करें।
- इसमें स्टफिंग 1 चम्मच भरकर ​अच्छी तरह से पैक करें।
- पैन में तेल गर्म करके मीडियम फ्लेम पर इसे डीप फ्राई करें।
- आप इसे ओवन को प्रीहीट करके 180 डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट तक बेक कर सकती हैं।
- लीजिए आपके पिज्जा पॉकेट बनकर तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story