लाइफ स्टाइल

बच्चों के लिए बनाइये 'पाइनऐप्पल कप केक', बनाना बेहद आसान

Kiran
28 July 2023 2:02 PM GMT
बच्चों के लिए बनाइये पाइनऐप्पल कप केक, बनाना बेहद आसान
x
अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चों की बाजार में मिलने वाले पेस्ट्री, केक आदि की चाहत होती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली ये चीजें सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में आप इन्हें घर पर बनाए तो बच्चों की सेहत के लिए अच्छा रहेगा। इसलिए आज हम आपके लिए 'पाइनऐप्पल कप केक' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिससे आपको आसानी होगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 छोटे चम्मच पाइनऐप्पल ऐसेंस
- आवश्यकतानुसार क्रीम
- 2-3 बूंदें पीला रंग
- कलर्ड चौकलेट स्प्रिंकल्स
- पाइनऐप्पल के टुकड़े आवश्यकतानुसार
वैनिला स्पौंज की सामग्री
- 100 ग्राम मैदा
- 30 ग्राम मक्खन
- 3 अंडे
- 90 ग्राम कैस्टर शुगर
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
बनाने की विधि
- वैनिला स्पौंज मिश्रण बनाएं और इसमें 1 छोटा चम्मच पाइनऐप्पल ऐसेंस अच्छी तरह मिलाएं।
- फिर 1 कप में इसे आधा कप डाल कर ओवन में 160 डिग्री सैल्सियस पर 10 मिनट बेक करें।
- इसे ठंडा होने दें। फिर पीला रंग, पाइनऐप्पल ऐसेंस और क्रीम अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब प्रत्येक कप केक के ऊपर क्रीम मिश्रण सजाएं।
- इसे पाइनऐप्पल के टुकड़े और कलर्ड चौकलेट स्प्रिंकल्स से सजा कर परोसें।
Next Story