लाइफ स्टाइल

संडे स्पेशल में बनाएं पाव भाजी, जानें रेसिपी

Shubhra Nandy
25 April 2021 10:23 AM IST
संडे स्पेशल में बनाएं पाव भाजी, जानें रेसिपी
x
संडे को अगर आप कोई स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आप पाव भाजी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| संडे को अगर आप कोई स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आप पाव भाजी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है-

सामग्री :
बटर- 1 चम्मच
कटा प्याज- 1/2 कप
लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
कटी हुई शिमला मिर्च- 1 कप
कटा टमाटर- 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
पाव भाजी मसाला- 1/2 चम्मच
उबले आलू के टुकड़े- 1 कप
कटे-उबले मिक्स वेजिटेबल- 3/4 कप
कटी हुई धनिया पत्ती- 2 चम्मच
नीबू का रस- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
अन्य सामग्री
बर्गर बन-6
बटर-आवश्यकतानुसार
प्याज के छल्ले- सजावट के लिए
विधि :
नॉनस्टिक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें प्याज और लहसुन का पेस्ट डालें। 30 सेकेंड तक भूनें। शिमला मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर एक मिनट तक भूनें। आलू, सब्जियां, धनिया पत्ती, नीबू का रस और नमक डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मैश करें। बीच-बीच में मिश्रण को मिलाते हुए मध्यम आंच पर एक से दो मिनट तक पकाएं। गैस ऑफ कर दें। तैयार मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और छह बराबर हिस्सों में बांट दें। बर्गर बन को बीच से काटें और नॉनस्टिक पैन में डालकर हल्का-सा टोस्ट करें। तैयार मिश्रण का एक हिस्सा बर्गर के ऊपर रखें। उसके ऊपर प्याज का एक छल्ला डालें। बर्गर का एक और टुकड़ा उसके ऊपर डालें और हल्के हाथों से दबाएं। इसी तरह से पांच और बर्गर तैयार करें और सर्व करें।


Next Story