लाइफ स्टाइल

Milk खत्म होने पर भी झटपट बनाएं पनीर-दही,

Ratna Netam
30 Jun 2026 2:19 PM IST
Milk खत्म होने पर भी झटपट बनाएं पनीर-दही,
x
आसान और अलग तरीका

Lifestyle लाइफ स्टाइल : घर में आमतौर पर दही जमाने और पनीर बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दूध में जामन डालकर दही तैयार किया जाता है और दूध को फाड़कर पनीर बनाया जाता है। लेकिन अगर दूध उपलब्ध न हो या कोई व्यक्ति दूध का सेवन नहीं करता, तब भी पनीर और दही घर पर बनाए जा सकते हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ऐसे कई आसान प्रयोग सामने आ रहे हैं, जिनमें बिना दूध के भी पनीर और दही तैयार करने का तरीका बताया गया है।यूट्यूब चैनल ‘सात्विक मूवमेंट’ पर भी ऐसा ही एक अनोखा तरीका साझा किया गया है, जिसमें तरबूज के बीज से पनीर बनाने की प्रक्रिया बताई गई है। बताया गया है कि यह पनीर स्वाद में लगभग दूध वाले पनीर जैसा ही होता है।

तरबूज के बीज से पनीर बनाने की विधि

इसके लिए सबसे पहले 2 कप तरबूज के बीजों को 6 घंटे पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद इन्हें धोकर मिक्सर में पानी के साथ पीस लिया जाता है। तैयार मिश्रण को छानकर उसका “दूध” अलग किया जाता है। इस दूध को गैस पर उबाला जाता है, जहां यह अपने आप फटने लगता है। स्वाद के लिए इसमें नमक, जीरा पाउडर और कसूरी मेथी मिलाई जाती है। जब पानी अलग हो जाता है, तो इसे कपड़े में छानकर दबाया जाता है। करीब 1 घंटे बाद पनीर तैयार हो जाता है, जिसे सब्जी या सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

मूंगफली से दही बनाने की विधि

दही बनाने के लिए कच्ची मूंगफली का उपयोग किया जाता है। 1 कप मूंगफली को 4 घंटे भिगोकर पानी के साथ पीस लिया जाता है। इसके बाद इसे कपड़े से छानकर दूध जैसा तरल तैयार किया जाता है। इस दूध को हल्का उबाला जाता है और फिर मिट्टी के बर्तन में रखा जाता है। इसमें मिर्च के डंठल डालकर ढक दिया जाता है, जिससे प्राकृतिक बैक्टीरिया की मदद से यह जम जाता है। लगभग 8–9 घंटे बाद दही तैयार हो जाता है।बताया जा रहा है कि यह दही हल्के मूंगफली स्वाद के साथ हाई प्रोटीन विकल्प हो सकता है। सोशल मीडिया पर यह प्रयोग तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे घर पर ट्राई कर रहे हैं।

Next Story