लाइफ स्टाइल

बारिश में बनाएं पनीर स्टफ्ड पकौड़ों, जानें रेसिपी

Shubhra Nandy
30 July 2021 7:45 AM IST
बारिश में बनाएं पनीर स्टफ्ड पकौड़ों, जानें रेसिपी
x
बारिश का मौसम हो और पकौड़े न हों तो मजा नहीं आता.

बारिश का मौसम हो और पकौड़े न हों तो मजा नहीं आता. वैसे तो आपने कई तरह के पकौड़े बनाए और खाए होंगे, मगर इस बार अपनों संग मजा लें पनीर स्टफ्ड पकौड़ों का. इन्‍हें बनाना बेहद आसान है. यह कम समय में ही बन कर तैयार हो जाते हैं और बाहर से कुछ लाने की जरूरत नहीं पड़ती. इनका जायका (Taste) भी बेहद खास होता है. जो खाएगा एक बार, फरमाइश करेगा बार-बार. तो इस बार जरूर ट्राई करें पनीर स्टफ्ड पकौड़ा रेसिपी. आइए जानें इसे बनाने का तरीका-

पनीर स्टफ्ड पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री
1/4 बाउल बेसन
1/2 चम्मच लाल मिर्च
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/4 चम्मच हींग
8 पनीर स्लाइस
1 चम्मच चाट मसाला
1/4 बाउल मैदा
नमक स्वादानुसार
1 चम्‍मच हरा धनिया (कटा हुआ)
पनीर स्टफ्ड पकौड़ा बनाने की विधि
पनीर स्टफ्ड पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले घुले हुए बेसन में नमक, लाल मिर्च, हींग और हरी मिर्च, चाट मसाला और हरा धनियाडाल कर इन्‍हें मिक्‍स कर लें. अब पनीर स्लाइड पर चाट मसाला, नमक डालकर, स्टफिंग रखकर दूसरी पनीर स्लाइस से कवर पर मैदे में लपेटकर बेसन में डुबोकर डीप फ्राई करें. जब ये सुनहरे हो जाएं तो निकाल लें और इमली की चटनी या टमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें.


Next Story