लाइफ स्टाइल

शाम के नास्ते में बनाएं पनीर काठी रोल, जानें विधि

Ritisha Jaiswal
4 July 2022 7:59 PM IST
शाम के नास्ते में बनाएं पनीर काठी रोल, जानें विधि
x

अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में शाम को चाय के साथ कुछ अलग खाने का दिल होता है. इसलिए ज्यादातर लोग शाम को कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो खाने में भी स्वादिष्ट हो और पेट भी भर जाये. अब ऐसे में आपको ज्यादा सोचने की जरूरत हैं क्योंकि अगर आप भी कुछ अलग खाना चाहते हैं तो आप रोल्स ट्राई कर सकते हैं. जी हां हम यहां आपको कुछ ऐसे रोल्स की रेसिपी के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्दी भी बन जाएंगे और टेस्टी भी होंगे.चलिए जानते हैं.

शाम के नास्ते में बनाएं ये रोल्स-
पनीर काठी रोल
पनीर की मदद से बनने वाला यह रोल ना केवल जल्दी बन जाता है ब्लकि इसका स्वाद भी बहुत लाजवाब होता है.
सामग्री-
3 रोटी,आधा कम पनीर क्यूब्स,लंबाई में कटा प्याज, लंबाई में कटे टमाटर, एक चम्मच तेल, आधी चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, चौथाई चम्मच चाट मसाला, नमक, आधा चम्मच किचन किंग मसाला, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी गरम मसाला, एक छोटा चम्मच चिली सॉस एक बड़ा चम्मच मेयोनीज, सलाद टॉफिंग के लिे शिमला मिर्च , प्याद और टमाटर.
रेसिपी-
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें, अब इसमें प्याज और अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.इसके बाद इसमें टमाटर और कटा हुआ पनीर डालें और एक बार चलाएं. और अब इसमें सभी मसाले डाल दें और एक मिनट तक पकने दें. इसके बाद इसमें मेयोनीज,चिली सॉस डालकर मिक्स करें. इसके बाद तैयार रोटियां लें और उस पर मेयोनीज (mayonnaise) का मिश्रण डालकर फैलाएं. इस बीचों-बीच में पनीर की स्टफिंग को रोटियों पर रखें और रोटी को रोल करें. आप उसे बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉइल पेपर से रोल करें और नीचे के किनारे को मोड़ें ताकि स्टफिंग बाहर ना आए.
स्प्रिंग रोल (Spring Roll)-
यह बच्चों को बेहत पसंद आते हैं. और फटाफट बन भी जाते हैं.
सामग्री-
ब्रेड स्लाइज, एक पैकेट मैगी नूड्ल्स, एक पाउच मैगी मसाला, पानी, तेल.
बनाने का तरीका-
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और उसके कोनों को काट लें. अब बेलन की सहायता से इसे बेल कर पचली शीट बना लीजिए. अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर उबालें. जब पानी में उबाल आ जाए तो मैगी मसाला व मैगी नूडल्स डालकर पकाएं.अब गैस बंद कर दें अब ब्रेड पर नूडल्स डालिए. के किनारों पर पानी लगाकर उसे दबाएं ताकि नूडल्स बाहर ना निकलें. अब इसे फ्राई कीजिए. इस तरह से तैयार हो गए स्प्रिंग रोल.


Next Story