- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ऐसे बनाएं 'पनीर कढ़ी',...
लाइफ स्टाइल
ऐसे बनाएं 'पनीर कढ़ी', खाते ही उंगली चाटते रह जायेंगे
Shubhra Nandy
7 April 2021 7:22 AM IST

x
बेसन और दही की कढ़ी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी पनीर कढ़ी खाई है.
बेसन और दही की कढ़ी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी पनीर कढ़ी खाई है. यह कढ़ी का एक और नया वर्जन है जिसमें आपको पनीर की गुडनेस मिलेगी. पनीर कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है जिसे खुशबूदार मसालों के साथ तैयार किया जाता है. आप इसे गर्मागरम चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं पनीर कढ़ी की आसान रेसिपी के बारे में.
पनीर कढ़ी बनाने की सामग्री
2 कप दही
1/2 कप बेसन
1/2 कप पनीर क्यूब्स
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 हरी मिर्च
2 टी स्पून प्याज
1 टी स्पून लहसुन
1/2 टी स्पून सरसों के दाने
2 साबुत लाल मिर्च
5-6 कढ़ी पत्ता
1 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नींबू का रस
पनीर कढ़ी बनाने की विधि
-पनीर क्यूब्स को फ्राई करें और एक तरफ रख दें.
-बेसन, दही, हल्दी और नमक को मिलाकर एक तरल पेस्ट बैटर बनाएं और अलग रखें.
-एक पैन में तेल गरम करें और प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को तब तक भूनें जब तक प्याज का रंग न बदल जाए.
-अब इसमें बेसन-दही का मिश्रण मिलाएं और मध्यम आंच पर उबालें.
-स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं.
-धीमी आंच पर इसमें नींबू का रस डालें और मिलाएं.
-इसके बाद इसमें पनीर क्यूब्स डालें.
-एक अलग पैन में, साबुत लाल मिर्च, सरसों के बीज और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें और कढ़ी में डालें.
-आंच बंद कर दें और ढक्कन बंद कर दें.
-चावल के साथ पनीर कढ़ी सर्व करें.
Next Story





