लाइफ स्टाइल

घर पर ऐसे बनाएं 'पैनकेक', बच्चों को दें मीठा मजा

Kajal Dubey
10 April 2024 11:28 AM IST
घर पर ऐसे बनाएं पैनकेक, बच्चों को दें मीठा मजा
x
लाइफ स्टाइल : खाने का शौक हर किसी को होता है, खासकर बच्चे तो हमेशा कुछ खास खाना चाहते हैं। ऐसे में अगर बच्चों के लिए मिठाई में कुछ खास बनाया जाए तो उन्हें बहुत खुशी मिलती है. इसलिए आज हम आपके लिए मीठे में स्पेशल 'पैनकेक' बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं इस खास रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
आटा- 1-2 कप
बेकिंग पाउडर - 3 बड़े चम्मच
चीनी- 1/4 कप
दूध- 2 कप
अंडा- 1
मक्खन - 3 बड़े चम्मच
बनाने की विधि
: मक्खन को 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रखकर पिघला लें.
- अब एक बाउल में आटा, चीनी और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें.
- इसके बाद इसमें दूध और अंडा मिलाएं.
- अब इसमें मक्खन और दूध डालकर अच्छे से फेंटें. जब तक यह गाढ़ा पेस्ट न बन जाए. पेस्ट को कुछ देर के लिए रख दें.
- अब पैन को गर्म करें और इस बैटर को गहरे चम्मच से अच्छी तरह फैला लें. सुनहरा होने तक 3-6 मिनट तक पकाएं.
परोसते समय ऊपर से शहद डालें.
Next Story